फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP thrown strength to form Nitu the panchayat president

नीटू को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए बसपा ने झोंकी ताकत

Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे साफ होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ चल रही है। मंगलवार को दिन भर बसपा और निर्दलीयों के बीच कशमकश जारी थी। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य विजयी बसपाई जिला पंचायत सदस्यों के साथ कुल 30 सदस्यों के समर्थन होने का दावा कर रहे हैं। उनकी माने तो ये आंकड़ा 35 तक पहुंच सकता है। जिसके लिए पांच अन्य सदस्यों से बात हो रही है। संख्या बल पूरा है अब सदस्यों की सहमति के साथ ही जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र सिंह नीटू को अध्यक्ष बनाने पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


इधर, उनके आवास पर सुबह से ही कारों का आनाजाना जारी था। मतदान और मतगणना की थकान अभी तक चेेहरों पर झलक रही है। लेकिन हाथ पर हाथ धर कर बैठने से कुछ नहीं होगा, इसी सूत्र पर काम करते हुए मंगलवार को भी बसपा पदाधिकारी जोड़तोड़ गुणाभाग में लगे रहे। सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के किशोर नगर स्थित आवास पर बैठकों का दौर शुरू हो गया था, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चला।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जीत हासिल करने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवार या उनके खैरख्वाह मौजूद रहे। चर्चा वही कि कैसे विश्वसनीय सदस्यों के साथ निर्धारित आंकड़े को हासिल किया जाए..? बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य की मानें तो इस वक्त उनके पास 30 विजयी  उम्मीदवारों की सूची मौजूद हैं। जिसमें से 20 उनके खुद के हैं तो दस ने उन्हें समर्थन दिया है। बावजूद इसके बसपा अभी पांच और सदस्यों को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी हुई है। गौर हो कि इस चुनाव में सर्वाधिक संख्या निर्दलीयों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed