{"_id":"608dabd38ebc3ea1da334e27","slug":"bsp-leader-s-sister-in-law-did-not-get-a-bed-died-iglass-news-ali262271810","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की भाभी को नहीं मिला बेड, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता की भाभी को नहीं मिला बेड, गई जान
विज्ञापन
बसपा नेता चंद्रपाल कर्दम के बड़े भाई गिरिराज सिंह की पत्नी शीला देवी का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थीं। बसपा नेता का आरोप है कि जिला अस्पताल में उनकी भाभी को भर्ती नहीं किया गया। उनका आक्सीजन स्तर बहुत कम था। इससे उनका निधन हो गया। बसपाइयों ने इस पर रोष जताया है।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के पीआरओ गिरिराज सिंह की पत्नी छह दिन कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। मथुरा में उनका इलाज चल रहा था। आक्सीजन स्तर घटकर 55 हो जाने पर मथुरा के अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया था।
चंद्रपाल कर्दम का कहना है मथुरा से शुक्रवार को वह शीला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। इससे उनका निधन हो गया। बसपा कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, राम सिंह आदि ने शीला देवी के निधन पर दुख जताते हुए अस्पताल में भर्ती न किए जाने पर रोष जताया है।