फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP has gone, BJP came in: Jaiver

भटक गई बसपा, इसलिए भाजपा में आया : जयवीर

Mon, 07 Aug 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
BSP has gone, BJP came in: Jaiver
मैरिस रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते पूर्व मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बसपा से भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचे दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने स्वागत के बहाने विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबूजी एवं बड़े भाई (कल्याण सिंह एवं राजू भैया) के निर्देश पर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


धर्मपुर कोर्टयार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एटा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू ने कहा कि 20 साल की घुटन के बाद जयवीर सिंह आज दिल से बोले हैं। बसपा में आधी आक्सीजन आधी कार्बन डाईऑक्साइड मिलती थी।
विज्ञापन


यहां का वातावरण मिलने से आयु बढ़ जाएगी। राजू भैया ने कहा कि मेरे और जयवीर के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। पहले भी दल जरूर अलग-अलग थे, लेकिन दिल नहीं। बीच-बीच में बसपा से भाजपा में लाने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा का हाजमा इतना दुरुस्त है कि कुछ भी पचा लेंगे। ऐसे डायमंड जैसे कार्यकर्ता आपको कहीं नहीं मिलेंगे। बसपा से 100 गुना ज्यादा सम्मान भाजपा में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मायावती, कांशीराम के मिशन से बहुत दूर चली गई हैं। जाति एवं धर्म से देश और प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। बड़े भाई (राजू भैया) ने निर्देश दिया कि बीएसपी भटक गई है। बीजेपी ज्वाइन कर लें। बाबूजी के आदेश पर भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर पार्टी में आया हूं। अब अलीगढ़ का विकास एवं बाबूजी के सपनों को पूरा करना है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जयवीर के आने से अलीगढ़ से लेकर लखनऊ तक नई लहर पैदा हुई है। भाजपा राजनीति की गंगा है और इसमें नहाकर जयवीर सिंह पवित्र साथी बन गए हैं।


स्थानीय राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह एवं इगलास विधायक राजवीर दिलेर के साथ ही मेयर शकुंतला भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, कोआपरेटिव चेयरमैन, उपेंद्रभान पचौरी, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, नरेंद्र पचौरी, पूनम बजाज, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू, विक्रम सिंह हिंडोल, डॉ. उमेश कुमारी, अन्नू आजाद, सुशील मित्तल, सौरभ सिक्ससंस, मयंक अग्रवाल, चेतन पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन गोपाल सिंह ने किया। इससे पूर्व वाहनों के काफिला के साथ अलीगढ़ आ रहे जयवीर सिंह का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed