फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP

बसपा में घमासानः सुनील से दो लाख और घर पर 50 हजार लिए, बाद में पांच लाख और मांगे : महेश

Fri, 12 Mar 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSP
सासनी गेट स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते बसपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
बसपा के एटा जनपद के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप के सासनीगेट आवास पर शुक्रवार को बसपा नेताओं ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रख कर आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह और अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाया है। अलीगढ़ सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी ने कहा कि उनके समकक्ष अलीगढ़ सेक्टर प्रभारी सुनील निगम के भाई अनिल निगम वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए सुनील निगम से पहले दो लाख रुपये लिए गए। बाद में 50 हजार और लिए गए। इसके बाद पांच लाख की मांग और की गई।
विज्ञापन

लाखों रुपये के लेनदेन की उठापटक में फंसी बसपा के चार नेताओं ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसमें अलीगढ़ जनपद के सेक्टर प्रभारी सुनील निगम, महानगर अध्यक्ष दिनेश बघेल, कोषाध्यक्ष रिजवान, इगलास विधानसभा अध्यक्ष सचिन भास्कर शामिल हैं। इन नेताओं ने कहा कि जब तक इस मामले में आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह पर ठोस कार्रवाई और निष्कासित नेताओं की वापसी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

महेश चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनके बीच के लोग ही चुनाव लड़ें, लेकिन मौजूदा नेता सूरज सिंह ने जिला पंचायत चुनाव को हाईजैक कर लिया है, जिन लोगों को भाजपा, कांग्रेस और सपा से टिकट नहीं मिल रहा है, उन लोगों से मोटी रकम लेकर सूरज सिंह और रतनदीप सिंह ने समर्थन दिया है। सुनील निगम के भाई अनिल निगम वार्ड नंबर-एक से जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते थे। उनसे पहले दो लाख रुपये लिए गए, उसके बाद 50 हजार उन्होंने और दिए थे। ये 50 हजार सुनील निगम ने अपने घर पर कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व सांसद मुनकाद अली को दिए। ये पैसा पार्टी फंड के लिए दिया गया था। इसके बाद फिर सूरज सिंह ने पांच लाख रुपये की और मांग की। उन्होंने नहीं दिए तो समर्थन नहीं मिला, जिससे वह बहुत मायूस हुए और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। सूरज सिंह और रतनदीप ने बहन जी को गुमराह कर हम लोगों का निष्कासन कराया है। बहन जी से मिल कर पूरी बात बताएंगे। जब मीडिया ने पूछा कि बार बार बसपा में टिकट या समर्थन के नाम पर पैसे वसूलने के मामले सामने आ रहे हैं, इसका मतलब पार्टी में पैसे लेकर ही टिकट मिलता है। इस पर महेश ने कहा कि ऐसा नहीं है, ये सूरज सिंह और रतनदीप सिंह के आने के बाद से हो रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो पार्टी को निश्चित रूप से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। समर्थकों से राय लेने के बाद मीडिया के सामने पक्ष रखा है। विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं को उम्मीद रहती है कि पंचायत चुनाव में उनके लोगों को पार्टी का समर्थन मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दूसरी पार्टी से आए लोगों को पैसे लेकर समर्थन दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं। शुक्रवार सुबह बहन जी के पीए से बात हुई है, एक दो दिन में उनसे मिलने का समय मिलेगा। निश्चित रूप से बहन जी से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में रह कर और बाहर रह कर भी पार्टी हित में काम करते रहेंगे। इस मौके पर राजेश निडर, राजीव कुमार, राधेश्याम बाबू, सचिन भास्कर, अनिल कुमार गौतम आदि कई लोग मौजूद रहे।

सूरज की तनख्वाह वसूले प्रशासन : बंटी
इगलास उप चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अभय कुमार बंटी ने कहा कि आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह पर पूर्व में दलित युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लग चुका है। समाज ने उनका बहिष्कार कर दिया था। वह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खैर में सहायक अध्यापक होते हुए कैसे बसपा की राजनीति कर रहे हैं। उनका अब तक का वेतन उनसे वसूला जाए और जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। बंटी ने जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के पुराने वीडियो, सोशल मीडिया कमेंट भी सार्वजनिक किए। जिसमें उन्होंने बसपा सुप्रीमो के परिजनों के खिलाफ बयानबाजी की थी। बसपा के मिशन को कमीशन बताया था। इसके अलावा कई कमेंट किए थे। बंटी ने उन सभी बयानों के कागज भी दिखाए और पार्टी मुख्यालय भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed