{"_id":"65d508ba1d41f4c70b0d5957","slug":"bsf-jawans-dead-body-cremated-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100224-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बीएसएफ जवान के शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बीएसएफ जवान के शव का हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 21 Feb 2024 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान को अंतिम विदाई देते जवान। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव नंदपुर पला निवासी 55 वर्षीय बीएसएफ के जवान गिरीश कुमार शर्मा पुत्र छीतरमल शर्मा का बीमारी के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मंगलवार को मथुरा से आई बीएसएफ जवानों की टोली ने उनके पार्थिव शरीर को शोक शस्त्र सलामी दी।
बीएसएफ जवान गिरीश कुमार शर्मा मौजूदा समय में अमृतसर में तैनात थे। दिसंबर में एक माह के अवकाश पर गांव आए थे। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार वालों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी, पुत्र पुरुषोत्तम और अनुज तथा बेटी निमेश देवी सहित माता-पिता आदि को रोता छोड़ गए हैं। संवाद