{"_id":"5f7cbc288ebc3e5fac5aac38","slug":"bsa-notice-to-ata-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर बीएसए एटा को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर बीएसए एटा को नोटिस
Wed, 07 Oct 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर सहायक निदेशक शिक्षा बेसिक डॉ. पूरन सिंह ने बीएसए एटा संजय कुमार को नोटिस भेजा है, जिसमें 10 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
भगीपुर एटा निवासी अविनेश कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र मंडलायुक्त अलीगढ़ को भेजा था। इस शिकायत के निस्तारण के लिए बीएसए एटा को निर्देश दिए गए। पोर्टल पर जो आख्या बीएसए ने उपलब्ध कराई, वह अपूर्ण व अस्पष्ट थी।
इसलिए मंडलायुक्त ने उस आख्या को अस्वीकृत कर दी। साथ ही टिप्पणी में कहा, शिकायत के निस्तारण में शिथिलता बरती गई है। उन्होंने बीएसए को चेतावनी देने के लिए सहायक निदेशक शिक्षा बेसिक को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
सहायक निदेशक ने कहा कि बीएसए ने शिथिलता बरती है। इसलिए नोटिस देकर जवाब मांगा गया है और भविष्य में आईजीआरएस संबंधी किसी भी संदर्भ में सुस्पष्ट व निस्तारित होने योग्य आख्या ही पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।