{"_id":"6847413c5b3b862fec0fa752","slug":"brutal-murder-of-a-youth-in-aligarh-half-burnt-body-thrown-in-the-field-aligarh-news-c-2-1-ali1021-703941-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ में युवक की नृशंस हत्या, अधजला शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ में युवक की नृशंस हत्या, अधजला शव खेत में फेंका
Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
रविवार दोपहर दोस्तों संग बाइक खरीदवाने गए गांव नगला पदम के 25 वर्षीय अनुसूचित युवक कौशिंदर की जिंदा जलाकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका अधजला शव पिसावा क्षेत्र के पोस्तिका के खेतों में पड़ा मिला। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या क्यों और किसने की। सोमवार देर शाम परिवार द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध पूछताछ के लिए हिरासत में लिए हैं।
सीओ खैर वरुण सिंह के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे पिसावा के गांव पोस्तिका के खेतों में काम कर रहे किसानों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी। शव करीब 26 वर्षीय युवक का था। दाहिने हाथ पर इंग्लिश में कौशिंदर नाम गुदा हुआ था। पिसावा पुलिस के साथ खुद सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया। कमर से लेकर चेहरे तक का हिस्सा व बाजू बुरी तरह जले हुए थे।
इधर, सीओ गभाना संजीव तोमर के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे चंडौस के गांव नगला पदम से आए अनुसूचित किसान लटूरी सिंह ने रविवार दोपहर दो बजे से अपने 26 वर्षीय बेटे कौशिंदर के अपनी पल्सर बाइक सहित गायब होने की सूचना दी। इस पर चंडौस पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लटूरी सिंह को पिसावा में शव मिलने की जानकारी देकर मोर्चरी भेजा, जहां उन्होंने बाजू पर लिखे नाम से शव की पहचान अपने बेटे के शव के रूप में कर ली।
विज्ञापन
देर रात थाने पहुंचकर साथ में बेटे के दो दोस्तों गांव के जीतू व जगदीश के अलावा उनके दो अज्ञात साथियों पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर मुकदमा दर्ज कर रही है। इस आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पिसावा में मिले युवक के शव की पहचान सोमवार दोपहर गुमशुदगी दर्ज कराने आए परिवार ने अपने बेटे के शव के रूप में की है। उनके द्वारा कुछ नाम बताए गए है। उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। जांच में जो तथ्य उजागर होंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
-- -