फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brothers and nephews beat up a young man for parking his e-rickshaw

Aligarh: ई-रिक्शा खड़ा करने पर युवक को भाई-भतीजों ने पीटा, घर से खींचकर कंटीले तारों पर डाला, मौत, रिपोर्ट

Tue, 13 Jan 2026 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 11:32 AM IST
सार

मालती ने पुलिस को बताया कि मारपीट करते हुए हमलावरों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और गला दबाया। बाद में घर से खींचकर बाहर कंटीले तारों पर डालकर भाग गए। वह बचाव के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने तक नहीं आया।

विज्ञापन
Brothers and nephews beat up a young man for parking his e-rickshaw
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्ना देवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में 11 जनवरी रात ई-रिक्शा खड़ा करने के विवाद में बड़े भाई-भतीजों ने ई-रिक्शा चालक देवेंद्र (35) को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों भाइयों में संपत्ति बंटवारे का भी विवाद चल रहा है। उसी विवाद में रात को इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। लिहाजा विसरा को प्रिजर्व किया गया है।

विज्ञापन


सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार देवेंद्र एक बेटी व बेटे का पिता था। खुद ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पालता था। पत्नी मालती का आरोप है कि परिवार की कुल आठ बीघा जमीन में से ससुर की मौत के बाद चार बीघा जमीन सास के नाम और शेष चार बीघा जमीन देवेंद्र व उसके दूसरे भाई श्याम के नाम हो गई। आरोप है कि श्याम अपने हिस्से की जमीन बेच चुका है। अब देवेंद्र के हिस्से की जमीन व बरौला के मकान पर कब्जा करना चाहता है। इस बात पर कई बार विवाद हुआ है। रविवार रात देवेंद्र घर के बाहर गली में ई-रिक्शा खड़ा कर रहा था। तभी श्याम का बेटा भूसे की गठरी लेकर निकला। उसने रास्ते से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस बात पर हुई कहासुनी में श्याम व उसके बेटों बेटों ने घर में घुसकर देवेंद्र को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सीने में चोट आ गई। बीच-बचाव में मालती को भी पीटा गया। इसके बाद आरोपी भाग गए, जबकि देवेंद्र को परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां सोमवार की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मालती की तहरीर पर श्याम, उसके बेटे जीतू, सूरज व पत्नी सीमा पर गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चोटों से नहीं मौत, कुछ खाने का अंदेशा

सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम में देवेंद्र की मृत्यु चोटों से न होने की बात सामने आई है। उसके जो चोटें थीं, वे सभी खरोंच आदि की थीं। उसके मुंह से झाग निकलना भी उजागर हुआ है। अंदेशा है कि उसने पिटाई से आहत होकर कुछ खा लिया हो। यह तस्वीर जांच में साफ होगी।

घर से खींचकर कंटीले तारों पर डाला
मालती ने पुलिस को बताया कि मारपीट करते हुए हमलावरों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और गला दबाया। बाद में घर से खींचकर बाहर कंटीले तारों पर डालकर भाग गए। वह बचाव के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने तक नहीं आया। साली रेनू ने बताया कि देवेंद्र को अपने भाई से जान का खतरा महसूस हो रहा था और दो दिन पहले उसने इस आशंका पर बातचीत भी की थी। देवेंद्र की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चों में दो साल का बेटा और करीब साढ़े तीन साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed