फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother ran away with injured Tariq on bike

घायल तारिक को बाइक पर लेकर भागे थे भाई

Thu, 07 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Brother ran away with injured Tariq on bike
23 फरवरी 2020 में ऊपरकोट इलाके में गोली लगने से घायल तारिक को अस्पताल ले जाते लोग उसके भाई। फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
उपद्रव शाम को जब शुरू हुआ तो तत्कालीन एसएसपी मुनीराज जी वहां खुद मोर्चा ले रहे थे। इसी बीच गोली से जख्मी तारिक को उसके भाई बाइक पर बीच में बैठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। इस पर एसएसपी ने रास्ते में पूछा कि क्या हुआ? तो उसके भाइयों ने बताया कि गोली लगी है। तब उन्होंने घायल को सरकारी जीप से अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान पता चला कि सीने से लगी गोली पीठ में जा फंसी है। इसके कुछ दिन बाद उसके ब्रेन में क्लाट की शिकायत हो गई। 10 मार्च के बाद उसे वेंटिलेटर पर ले लिया गया। मगर बाद में बचाया नहीं जा सका। तारिक की मौत की खबर पर प्रशासन बेहद सतर्क हो गया था। शहर में यलो स्कीम लागू कर कुल 25 सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

तारिक ने कहा था कि विनय ने मारी गोली
अलीगढ़। तारिक को जब भाई बाइक पर ले जा रहे थे। उसे रास्ते में जब एसएसपी ने रोका और पूछा तो उसी समय तारिक ने सबके सामने कहा था कि विनय ने गोली मारी है। इसी आधार पर नामजदगी की गई और विवेचना बढ़ी। मगर पुलिस मजबूत साक्ष्य नहीं खड़े कर पाई। बचाव के अधिवक्ताओं के अनुसार पुलिस ने तारिक के इसी बयान को 161 का बयान बनाया। पुलिस नियमावली के अनुसार यह नियम विरुद्ध है। यह बात अदालत में भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed