फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jija committed a murderous attack on Sala in the greed of land

Aligarh News: जीजा ने जमीन के लालच में किया था साले पर जानलेवा हमला, भेजा जेल

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ में जलाली के पास भटौला गांव के निकट जीजा ने अपने साले को जमीन के लालच में गोली मारी थी। साले के सिर में फंसी दो गोलियों को बाहर निकाला गया। अब घायल साले की हालत खतरे से बाहर है। जीजा को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Jija committed a murderous attack on Sala in the greed of land
हमला प्रतीकात्मक

विस्तार

आरोपी जीजा दुष्यंत ने अपने साले राजकुमार को जमीन के लालच में गोली मारी थी। बृहस्पतिवार को घायल साले के सिर का ऑपरेशन हो गया। डॉक्टरों ने सिर में फंसी दो गोलियों को बाहर निकाल दिया। अब घायल राजकुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं गोली मारने के आरोपी जीजा को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा निवासी दुष्यंत की कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर में ससुराल है। बुधवार को दुष्यंत ने इकलौते साले राजकुमार को जलाली के पास भटौला गांव के निकट सिर में दो गोली मार दी थीं। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दुष्यंत के अनुसार उसके साले राजकुमार के पिता दो भाई थे नरेश और प्रताप सिंह। राजकुमार के पिता नरेश की 16 वर्ष पहले मौत हो गई थी, साथ ही उसकी ताई का भी निधन हो चुका था जिसके बाद राजकुमार की मां और ताऊ प्रताप पति पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। दुष्यंत के अनुसार प्रताप पर बेटा नहीं है, तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो का विवाह उसके दो बड़े भाइयों के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्त दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले राजकुमार की शादी तय हुई थी, जिसमें लड़की वालों ने प्रताप के हिस्से में आ रही तीन बीघा जमीन को भी राजकुमार के नाम करने की शर्त रखी थी। चूंकि प्रताप के बाद यह जमीन उसकी भाभियों के नाम आनी थी, ऐसे में उसे यह नागवार गुजरा। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दे डाला। वहीं राजकुमार को बेटा मानने वाले ताऊ ने पिता के तौर पर ही राजकुमार पर जानलेवा हमले के आरोप में दुष्यंत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


तीन जनपदों से असलहा लेकर बिना नंबर की बाइक से गुजरा आरोपी
आरोपी दुष्यंत बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र का निवासी है पुलिस की मानें तो आरोपी घर से ही तमंचा और कारतूस लेकर चला था। जिसके बाद कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर पहुंचकर साले को गांव के बाहर बुला लिया और उसे लेकर अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के जलाली कस्बे के पास आकर घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी दुष्यंत की इस हरकत ने तीन-तीन जनपदों की पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं कि तमंचा लगाकर बिना नंबर की अपाचे बाइक लेकर आरोपी तीन जनपदों में घूमता रहा, लेकिन कहीं कोई चेकिंग नहीं की गई। यदि बिना नंबर की बाइक देखकर भी कहीं चेक कर लिया जाता, तो शायद दुष्यंत घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ में आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed