फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Broker are you or me, tell me who is the biggest broker

दलाल तुम हो या हम, तुमसे बड़ा दलाल कौन है बताओ

Fri, 10 Jul 2020 01:13 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह एवं मडराक मंडल के महामंत्री अनिल तोमर और कुशलपाल सिंह व एक दरोगा के बीच बातचीत के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने इन ऑडियों में गाली-गलौज एवं शब्दों की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। बार-बार कोल विधायक अनिल पाराशर व दरोगा का नाम भी आ रहा है। इसकी खबर लखनऊ तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन



 ऑडियो में महानगर उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह एवं दरोगा की बातचीत है। इसमें महानगर उपाध्यक्ष कह रहे हैं कि दरोगा जी तुम दलाली कर रहे हो और दलालों के ग्रुप में फंस गए हो। दरोगा कहते हैं कि ऐसा नहीं है। वह फिर पूछते हैं कि विधायक क्या कह रहा था। भाजपा नेता ने विधायक के लिए आपत्तिजनक शब्द  का भी प्रयोग किया है।
विज्ञापन



दूसरे ऑडियो में भाजपा उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह एवं मडराक मंडल के महामंत्री अनिल तोमर की बातचीत है। दोनों स्वीकार भी रहे हैं। बातचीत तो नमस्ते भाई साहब से शुरू हुई लेकिन खत्म गंदी गालियों से हुई। ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है कि जिसे सुनने में शर्म आए। आडियो में उपाध्यक्ष की आवाज अस्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन मंडल महामंत्री की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है। मंडल महामंत्री महानगर उपाध्यक्ष को कहते हैं कि दलाल तुम हो या हम हैं। तुमसे बड़ा दलाल कौन है बताओ। महामंत्री गाली देते हुए यह भी चेतावनी दे रहे है कि बातचीत वायरल करूंगा। उपाध्यक्ष को कहते हैं कि तुम गोली चलाने वालों का साथ दे रहे हो। राशन की दलाली तुम कर रहे हो।


हम मनीष राय जी (महानगर महामंत्री) से बात करूंगा। मैं किसी से डरता नहीं हूं। मंडल महामंत्री कहते हैं कि मंडल अपने हिसाब से चलेगा, तुम्हारी गुंडागर्दी से नहीं। हम देखते हैं कि तुम क्षेत्र में कितने कार्यकर्ता बनाते हो।


बीजेपी का चोला पहनकर जो गुंडागर्दी कर रहे हो न, अब नहीं चलने देंगे। हमारे सामने कोई विधायक को गाली देकर देखे, जूता उतारकर मारूंगा। बातचीत के दौरान पाठक जी का भी कई बार जिक्र होता है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं का भी एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर काफी हाय-तौबा मची थी। 

मैं दरोगा नरेंद्र को बर्खास्त कराऊंगा। अनिल तोमर अपने आप को दरोगा का रिश्तेदार बताता है। सांसद शनिवार को आ रहे हैं। वही फैसला कराएंगे। दरोगा जनता को परेशान कर रहा है। 
- कुशलपाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष 

कुशलपाल सिंह मुझे दलाल बोल रहे थे। विधायक के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। मैं कुशलपाल सिंह का बहुत आदर करता हूं। लेकिन आवेश में आकर कुछ बोल दिया। 
- अनिल तोमर, मंडल महामंत्री, मडराक

भाजपा अनुशासन, संस्कृति एवं मर्यादा के लिए जानी जाती है। ऑडियो में जो कुछ भी सुनाई दे रहा है, वह भाजपा की संस्कृति नहीं है। संगठन स्वयं ऐसे मामलों में संज्ञान लेने में सक्षम है। 

- अनिल पाराशर, भाजपा विधायक, कोल विधान सभा क्षेत्र 

अभी-अभी ऑडियो मेरे पास आया है। सुनकर अच्छा नहीं लग रहा है। पता कर रहा हूं कि सच्चाई क्या है। इसकी जांच कराई जाएगी। पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद कुछ कह पाऊंगा। 
- डॉ. विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed