फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Broken neck, cut tongue .. God save the girl

चंदपा प्रकरण : गर्दन, कटी जुबान..बिटिया को बचा लो भगवान

Mon, 28 Sep 2020 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Broken neck, cut tongue .. God save the girl
दुष्कर्म की शिकार बिटिया अपनी तकलीफों को बताना चाहती है, लेकिन जुबां खामोश है। दरअसल, दरिंदों ने उसकी जुबान काट दी। गर्दन वो हिला नहीं सकती, क्योंकि गर्दन की हड्डी तीन जगह से तोड़ दी गई। आंखें खुलती भी हैं, तो उनमें सिर्फ गम व गुस्से का पानी होता है। यह दिल दहलाने वाला मंजर एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में है, जहां हाथरस के चंदपा की बेटी भर्ती है, जिसके साथ दरिंदों ने दरिंदगी की है।
विज्ञापन

बिटिया की तीमारदारी में लगे पिता ने कहा कि उन्हें तनिक भी आभास नहीं था कि रंजिश में उनकी बेटी को निशाना बनाया जाएगा। वो भी इतने वीभत्स तरीके से। सोच कर सिहर जाता हूं कि इतनी नफरत अभियुक्त कहां से लेकर आए थे। बहरहाल, बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। कहा, दरिंदों ने बेटी के गर्दन की हड्डी तीन जगह से तोड़ी है। जुबान काटी है। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। शरीर का निचला हिस्सा ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। खींचतान में उसके हाथ-पैरों में भी जख्म हैं। अब केवल भगवान का ही आसरा है।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि बहन की हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत जंग लड़ रही है। बस, दुआओं का ही भरोसा है। उसकी हालत देखकर मन रोने लगता है। बहन की कुशलक्षेम पूछने वालों से यही प्रार्थना करता हूं कि बहन के जीवन के लिए प्रार्थना करना। उसके आंखों में गम के आंसू हैं। वो केवल पलक झपकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed