{"_id":"58223e014f1c1b342fb38c9d","slug":"broken-marriage-in-eight-days-i-have-spoken-already-married-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में ही टूटी शादी, दुल्हन बोली मैं तो पहले ही शादीशुदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में ही टूटी शादी, दुल्हन बोली मैं तो पहले ही शादीशुदा
अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो नामचीन घरानों के बीच हुई आठ दिन की शादी थाने से लेकर सामाजिक हल्कों तक में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि इसमें एक पक्ष द्वारा धेखाधड़ी से शादी कराने का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
देहली गेट क्षेत्र के एक फाइनेंसर के बेटे का रिश्ता सासनी गेट की युवती से तय हुआ। दीपावली से चार दिन पहले शहर के एक मैरिज होम में गोद भराई की रस्म हुई। गोद भराई के दौरान ही शादी कर ली गई। लड़की ससुराल पहुंची। 8 दिन तो सब कुछ ठीक चला। इसके बाद पता चला कि युवती काफी देर तक किसी अन्य युवक से बात करती है।
इस पर फाइनेंसर के बेटे ने युवती से उसका मोबाइल ले लिया। इस पर युवती विफर गई और उसी शाम घर से गायब हो गई। लड़की पक्ष भी बेटी को तलाशते हुए थाने तक पहुंच गया। इसी दौरान फाइनेंसर ने जाकर भी थाने में पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
तभी दूसरे दिन एक शपथ पत्र भरा लेटर फाइनेंसर के घर पहुंचा। इसमें लिखा था कि जिस लड़की से उसके बेटे की शादी की गई है, वह तो पहले से ही शादीशुदा है। 15 महीने पहले किसी अन्य युवक से शादी कर ली थी। उसी के साथ वह चली गई है।
पुलिस की जांच में भी यह बात सत्य के करीब निकली। फाइनेंसर की तहरीर के आधार पर लड़की, उसके पिता, मां सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला कि लड़की की लोकेशन इलाहाबाद में है। जिसे अलीगढ़ लाने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।