{"_id":"607b3b4d8ebc3e8cd11ff2d2","slug":"broken-covid-rule-in-nomination-neither-social-distancing-nor-mask-city-office-news-ali2613326162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में टूटे कोविड नियम... न सोशल डिस्टेंसिंग न मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में टूटे कोविड नियम... न सोशल डिस्टेंसिंग न मास्क
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर के कोट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामाकंन करने आये प्रत्याशियों ने स
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण चरम पर है और पंचायत चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। इसी बीच शनिवार को नामांकन के दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। कहने को पुलिस प्रशासनिक मशीनरी दिन भर कवायद करती रही। मगर ब्लाक मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय तक न सामाजिक दूरी का पालन हुआ और न मास्क की जरूरत समझी गई। कुल मिलाकर दिन भर हालात आपाधापी के बने रहे।
पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर शनिवार सुबह से ही जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया। आलम यह था कि दस बजने तक वहां खासी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकतर ब्लाक मुख्यालयों पर पुलिस को खासी कवायद करनी पड़ी। कहीं कहीं तो भीड़ में पुलिस से धक्का मुक्की जैसा माहौल बना।
लोगों को न कोरोना का डर था और न पुलिस की लाठी का। दिन भर पुलिस लोगों को डराकर व समझाकर सामाजिक दूरी का पालन कराने की पुरजोर कोशिश करती रही। मगर हर बार यह प्रयास नाकाफी ही नजर आए। कमोबेश यही हालात जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों संग आई भीड़ के रहे।
विज्ञापन
कहने को शहरी सीमा में प्रवेश के समय प्रत्याशियों को एक ही गाड़ी से जिला मुख्यालय आने की अनुमति थी। मगर उनके समर्थक किसी न किसी तरह जिला मुख्यालय तक पहुंचे और भीड़ का कारण बने। इसे लेकर एसपी सिटी ने जिला मुख्यालय व एसपी देहात ने ब्लाक मुख्यालयों पर व्यवस्था देखी और रविवार को अधिक मजबूत इंतजाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि भीड़ को दूर रखा जा सके।
चुनाव हेल्पलाइन ने 10 दिन में 100 शिकायतें निपटाईं
चुनाव हेल्पलाइन लगातार अपना काम कर रही है। शनिवार को नामांकन के पहले दिन हेल्पलाइन पर आईं तीन शिकायतों पर कार्रवाई की गई है, जबकि पिछले दस दिन में 100 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शुरू किए गए चुनाव हेल्पलाइन नंबर 9528031331 पर शनिवार को नामांकन के दिन शराब तस्करी की शिकायत आई, जिसमें मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इगलास में कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन व भीड़ एकत्रित करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा गांधीपार्क में भी प्रचार रैली की शिकायत पर अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दस दिन में अब तक 100 शिकायतें मिली हैं, जिनका निस्तारण कराया गया है। ज्यादातर शिकायतों पर सीओ स्तर के अधिकारी को मौके पर भेजकर निदान कराया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक मामलों में 50 लोगों की गिरफ्तारी कराई गई है।