{"_id":"650ee677ad542c13aa0d3a04","slug":"broke-into-the-house-and-tore-the-clothes-of-the-pregnant-woman-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: घर में घुसकर गर्भवती के कपड़े फाड़े, की छेड़खानी, एसएसपी के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: घर में घुसकर गर्भवती के कपड़े फाड़े, की छेड़खानी, एसएसपी के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 23 Sep 2023 06:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:52 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह बरामदे में खाना बना रही थी, तभी पड़ोसी घर में घुस आया। वह गालियां देते हुए गन्दी हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बरामदे में उसने महिला को जमीन पर गिरा लिया। महिला के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की।
विज्ञापन
गर्भवती से मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर पीटने, कपड़े फाड़कर छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं। एसएसपी से हुई शिकायत के बाद मामले में आरोपी की पत्नी, बेटे और बेटियों पर पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बुढ़ासी क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि वह चार माह की गर्भवती है। घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेने जाती है, तो पड़ोसी गंदी निगाह से देखता है। जिसकी शिकायत वह उसके परिजनों से कर चुकी है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह बरामदे में खाना बना रही थी, तभी पड़ोसी घर में घुस आया।
विज्ञापन
वह गालियां देते हुए गन्दी हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बरामदे में उसने महिला को जमीन पर गिरा लिया। महिला के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की। इस दौरान आरोपी ने बच्चे को भी उठा कर पटक दिया। जब पीड़िता आरोपी के घर शिकायत करने गई, तो उसकी पत्नी, बेटे और बेटियों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत पर आरोपी लाला राम, मारुति, राजू, कल्लो व मोहिनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन