फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bride Refuse to Marry Over Ice Cream Controversy in Aligarh UP

अलीगढ़: आइसक्रीम को लेकर बरातियों ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार  

Sat, 22 Jun 2019 06:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bride Refuse to Marry Over Ice Cream Controversy in Aligarh UP
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में कल रात एक विवाह समारोह के दौरान आइस क्रीम जैसी मामूली बात पर लड़का और लड़की दोनों पक्ष भिड़ गए। झगड़ा इतना बड़ा कि लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली। पुलिस दूल्हा सहित  दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़की पक्ष ने थाना सासनी गेट में लड़का पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने को लेकर तहरीर दे दी है।  

विज्ञापन


पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्ष अभी थाने में ही जमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कुरावली के रहने वाले राम महेंद्र ने अपनी पुत्री आरती का रिश्ता अलीगढ के सासनी गेट के रहने वाले दीपक के साथ तय किया था।  
विज्ञापन


दीपक पैथोलॉजी लैब पर काम करता है। शादी 21 जून को अलीगढ में होना तय हुई थी। लड़की पक्ष तय कार्यक्रम के अनुसार कल अलीगढ के पला रोड स्थित वार्ष्णेय बैंक्वेट हॉल पहुंच गया जहां दीपक बरात ले कर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bride Refuse to Marry Over Ice Cream Controversy in Aligarh UP
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

सभी कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे कि देर रात आइस क्रीम को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी बैंक्वेट हाल पहुंच गई।

जहां कुछ लोगों ने पहले तो दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश की लेकिन बात इतनी बढ़ गई की पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया। 

लड़की पक्ष ने थाने में दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज मांगने को लेकर तहरीर दे दी है। दूल्हा सहित दोनों पक्ष अभी थाने में ही जमे हुए हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया की सासनी गेट थाना क्षेत्र में शादी में एक विवाद  हुआ जिसमे तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed