{"_id":"6a4586dd3f8b54964c075569","slug":"bride-and-the-man-who-arranged-the-marriage-flee-with-jewelry-and-cash-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-102286-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुल्हन व शादी कराने वाला युवक जेवरात व नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुल्हन व शादी कराने वाला युवक जेवरात व नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला अचला निवासी प्रमोद पुत्र मुलायम सिंह ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर शादी कराने के नाम पर ठगी करने तथा जेवरात व नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। दुल्हन भी ठगी करने के बाद से गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित प्रमोद ने तहरीर में कहा है कि 25 जून को एक युवक ने अपनी कथित साली बताकर एक युवती से उसकी शादी कराई थी। आरोप है कि शादी कराने के नाम पर युवक ने उससे एक लाख रुपये नकद तथा पांच हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से ले लिए। इसके बाद युवक ने फोन कर कहा कि उसकी साली को उसके घर घुमा लाओ। युवक की बात मानकर वह युवती को अलीगढ़ घुमाने ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एटा चुंगी के पास शादी कराने वाला युवक और अन्य लोग मिले।
आरोप है कि युवक ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर देखा कि उसकी जेब से 10 हजार रुपये नकद, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल और पांच ग्राम सोने के कुंडल गायब थे। उसके साथ मौजूद दुल्हन, आरोपी युवक, उसका एक साथी तथा एक अज्ञात महिला भी मौके से फरार मिले। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।