{"_id":"67c72ee9c55d3d4cd70c8ee6","slug":"bride-absconds-with-cash-and-jewelery-four-days-after-marriage-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को सुंघाया नशीला पदार्थ: शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी-जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को सुंघाया नशीला पदार्थ: शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी-जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Mar 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:18 PM IST
सार
बिचौलिये को दो लाख देकर शादी हुई। शादी होकर दुल्हन घर आई। चार दिन बाद दुल्हन ने पति का नशीला पदार्थ सुंघाया और घर से रुपया और जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गई।
विज्ञापन
दुल्हन सीमा देवी और गुलवीर सिंह
- फोटो : परिजन
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बसौली निवासी एक युवक की दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक को इससे मानसिक आघात लगा और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। पीड़ित युवक ने गोंडा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के छोटे भाई रवि कुमार पुत्र रेवती प्रसाद ने बताया कि उनके बड़े भाई गुलवीर सिंह की शादी नहीं हो रही थी। इसलिए जिला लखीमपुर खीरी के पालिया निवासी बिचौलिये हरिओम के माध्यम से दो लाख रुपये देकर उन्होंने वहां की युवती सीमा देवी के साथ बीती 28 फरवरी को गुलवीर सिंह की शादी कर दी। दुल्हन लेकर गांव आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि 3 मार्च रात को महिला ने फोन कर अपने सहयोगियों को बुला लिया और पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और पच्चीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। 4 मार्च सुबह जब भाई को होश आया तो उसने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाशा। बाद में उसे घटना के बारे में पता चला। चार दिन की दुल्हन के फरार होने पर क्षेत्र में लोग चर्चा कर रहे हैं। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन