{"_id":"67dcfe0589adb143de0189ac","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-in-a-cricket-fight-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्रिकेट के झगड़े में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग, दोनों पक्षों से सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्रिकेट के झगड़े में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग, दोनों पक्षों से सात लोग घायल
Fri, 21 Mar 2025 11:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:20 AM IST
सार
मोहसिन का पड़ोसी नवाब के बच्चों संग क्रिकेट के विवाद में झगड़ा हुआ था। उस समय बात शांत हो गई। फिर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि मोहसिन व खालिद को नवाब पक्ष ने घेरकर पीट दिया। बचकर भागने पर ईंट पत्थर फेंके व दो हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन
जयगंज के काजीपाड़ा में हुए पथराव फायरिंग के बाद घटना स्थल पर पड़ी ईंट
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज काजीपाड़ा में बच्चों के क्रिकेट से जुड़े विवाद में 20 मार्च देर शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर भी चले। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े अख्तर पहलवान के बेटे मोहसिन का पड़ोसी नवाब के बच्चों संग क्रिकेट के विवाद में 19 मार्च को झगड़ा हुआ था। उस समय बात शांत हो गई। 20 मार्च देर शाम फिर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि मोहसिन व खालिद को नवाब पक्ष ने घेरकर पीट दिया। बचकर भागने पर ईंट पत्थर फेंके व दो हवाई फायर भी किए। इस मारपीट में एक पक्ष से मोहसिन-खालिद, मुईन, अनस, बिलाल रुखसार व दूसरे पक्ष से नवाब घायल हुआ है।
विज्ञापन
मोहसिन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। देर शाम खबर पर सासनी गेट व कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दो पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ था। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। इलाके में शांति है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन