फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boys reject Girls Proposel, girls gave Supari

छात्र ने दोस्ती ठुकराई तो छात्रा ने ‘सुपारी’

Wed, 24 Jul 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boys reject Girls Proposel,  girls gave  Supari
महानगर के जीटी रोड इलाके के एक चर्चित स्कूल की दसवीं की छात्रा का दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराना और प्रिंसिपल से छात्रा की शिकायत करना साथी छात्र को भारी पड़ गया। गुस्से में तमतमाई छात्रा ने दूसरे स्कूल के एक छात्र को सोशल मीडिया पर अपना दोस्त बनाया और प्रस्ताव ठुकराने वाले अपने समकक्ष छात्र को पिटवाने की साजिश रच दी। पीटने का ठेका लेने वाला भी अपने दोस्तों संग पहुंच गया। वह तो गनीमत कि किसी तरह बात खुल गई और पुलिस तक पहुंच गई। फिलहाल पीटने का ठेका लेने वाला छात्र व उसके साथी थाने में हैं और छात्रा को भी परिवार सहित थाने बुलाकर पुलिस ने सख्त हिदायत देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार जीटी रोड स्थित एक चर्चित स्कूल में दसवीं की एक छात्रा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी ही क्लास के एक छात्र को दोस्ती का प्रस्ताव भेजा। छात्र ने इंकार करने के साथ-साथ प्रिंसिपिल से शिकायत कर दी। इस पर छात्रा के परिवार को स्कूल में बुलाकर उसे हिदायत दी गई। इसके बाद छात्रा ने अपनी इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक फिल्मी साजिश रच दी। उसने दूसरे स्कूल के एक छात्र से सोशल मीडिया पर चेटिंग की और दोस्ती कर ली। नये दोस्त से छात्रा ने कहा कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल ये वही लड़का था, जिसने दोस्ती ठुकरा दी थी। नया दोस्त छात्रा के प्रस्ताव से जोश में भरा था तो वह अपने कई दोस्तों के साथ सोमवार को छुट्टी के वक्त स्कूल के बाहर आया और प्रस्ताव ठुकराने वाले छात्र की तलाश करने लगा। किसी तरह भनक स्कूल के चौकीदार को लग गई और उसने मारपीट होने से पहले उस लड़के को बचा लिया, क्योंकि वह एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है। इसलिए मामला आनन-फानन में पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूखदार परिवार ने समझा कि बच्चे के साथ कहीं कोई बड़ी वारदात के इरादे से रैकी तो नहीं हो रही थी। पुलिस ने पीटने आए दूसरे स्कूल के छात्रों को थाने में बुला कर सवाल जवाब हुआ। इस बीच लड़की का जिक्र आया तो उसे भी परिवार सहित थाने बुला लिया गया। पहले तो लड़की ने यह मानने से ही इंकार कर दिया कि उसने किसी से दोस्ती की है और उसने किसी को पीटने का ठेका दिया है। मगर उस लड़के ने लड़की के मोबाइल से हुई चेट का खुलासा कर दिया। तो लड़की के परिजन शर्मिंदा हुए जो पहले अपनी लड़की को बेकसूर बता रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने आए दूसरे स्कूल के लड़कों को थाने बैठा रखा है और लड़की को डांट फटकार के बाद परिजनों को हिदायत देकर घर भेज दिया है। एसएसआई बन्नादेवी प्रदीप मलिक के अनुसार मामले में बच्चों को समझाकर घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed