फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boycott Zomato

अलीगढ़ः होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों ने जोमैटो का किया बहिष्कार

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Boycott Zomato
अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने जोमैटो का बहिष्कार कर उसके साथ काम बंद कर दिया है। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक डिलीवरी मैन की कथित अभद्रता एवं शिकायतकर्ता का ही जोमैटो एप बंद किए जाने से नाराज हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर जोमैटो का बहिष्कार कर उसके साथ काम नहीं करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के महामंत्री विवेक बगाई का कहना है कि शहर के करीब 60 प्रतिष्ठित होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों ने जोमैटो के साथ काम बंद कर दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के एरिया मैनेजर से डिलीवरी मैन की शिकायत की गई थी और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कंपनी ने डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले शिकायतकर्ता का ही जोमैटो एप पर सर्विस बंद कर दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि 2 अगस्त को रात्रि करीब 9 बजे डिलीवरी मैन मोनू कुमार आर्डर (संख्या 2974099072) को प्राप्त करने सेंटर प्वाइंट स्थित प्रतिष्ठान दीपक्स फास्ट फूड पर करीब 12 मिनट की देरी से पहुंचा और रेस्टोरेंट के डाइनिंग हॉल में शर्ट उतारकर कंपनी की टी-शर्ट पहनने लगा। स्टाफ द्वारा डाइनिंग हॉल में ग्राहकों की मौजूदगी में टी-शर्ट बदलने से मना कर दिया गया, जिससे डिलीवरी मैन अभद्र भाषा का प्रयोग कर चीखने-चिल्लाने लगा। वहां मौजूद स्टाफ एवं ग्राहकों ने डिलीवरी मैन को रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डिलीवरी मैन ने सड़क पर गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। ये सब देखकर एक ग्राहक ने सेंटर प्वाइंट चौराहे पर तैनात पुलिस बल को बुला लिया। पुलिस डिलीवरी मैन को पकड़कर थाना सिविल लाइन ले गई। महामंत्री विवेक बगाई का कहना है कि इसकी शिकायत जोमैटो के स्थानीय अधिकारी से की गई। कंपनी द्वारा डिलीवरी मैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वास्तविकता जानने का प्रयास भी नहीं किया गया और दीपक्स फास्टफूड का ही जोमैटो एप बंद कर दिया गया। कंपनी के एरिया मैनेजर शाकब प्रताप सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में बातचीत के लिए अधिकृत नहीं है। कंपनी के पीआर को ई-मेल किया गया है, जिसके जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed