{"_id":"68bd18236c7d4a7f4d024dca","slug":"book-plane-like-a-taxi-in-aligarh-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ से शुरू होगी चार्टर उड़ान,अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी की तरह बुक कर सकेंगे प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ से शुरू होगी चार्टर उड़ान,अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी की तरह बुक कर सकेंगे प्लेन
Sun, 07 Sep 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:59 AM IST
सार
यह सेवा आपको समय की बचत और यात्रा में पूरी गोपनीयता देगी। यह सेवा उन व्यावसायियों, पर्यटकों और मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, जिन्हें तुरंत यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़ा जहाज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब आप अपनी जरूरत के अनुसार, हवाई जहाज को टैक्सी की तरह बुक कर सकेंगे। अलीगढ़ में विमान कंपनी जल्द ही चार्टर उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर एयरलाइन संचालित करने वाले फ्लाई बिग के विशाल गर्ग कहते हैं कि बी-2-100 प्लेन के साथ यह सुविधा शुरू होने के बाद अलीगढ़ से हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। इससे यहां के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
यह आपको समय की बचत और यात्रा में पूरी गोपनीयता देगी। यह सेवा उन व्यावसायियों, पर्यटकों और मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, जिन्हें तुरंत यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन