फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body was found in several pieces

कई टुकड़ों में मिला था शव: बोले परिजन, हादसा नहीं हुई हत्या, जीआरपी नहीं लिख रही रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2024 12:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

परिजनोंं ने आरोप लगया है कि मृतक की खुर्जा निवासी मौसी बिना परिवार वालों को बताए मोनू को अपने साथ लेकर आई थी। मोनू वापस घर जाना चाहता था, लेकिन उसे नहीं आने दिया। मृतक के चाचा ने उसकी मौसी, उसके बेटे और मामा पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मोनू की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
body was found in several pieces
पत्रकार वार्ता करते मृतक के परिजन - फोटो : स्वयं

विस्तार

गत 9 जून को चोला स्टेशन के पास मिले मेरठ निवासी मोनू भटनागर के शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया है। उनका कहना है कि जीआरपी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

10 जुलाई को गांधी पार्क स्थित एक होटल में परिजनों ने प्रेस वार्ता की। पिता राम किशोर भटनागर निवासी कायस्थ गांवड़ी ने बताया कि उनके इकलौते अविवाहित पुत्र मोनू भटनागर (उम्र 22 वर्ष) का सिर विहीन और कई टुकड़ों में कटा हुआ शव नौ जून को चोला स्टेशन के पास मिला था। परिजनों ने मौके पर जाकर शव की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मोनू भटनागर
मृतक के चाचा रमेश भटनागर ने बताया कि मृतक की खुर्जा निवासी मौसी चार जून 2024 को बिना परिवार वालों को बताए उसे अपने साथ लेकर आई थी। मोनू वापस घर जाना चाहता था, लेकिन उसे नहीं आने दिया। उन्होंने संपत्ति हड़पने की नीयत से मोनू की हत्या करने का आरोप उसकी मौसी, उसके बेटे और मामा पर लगाया है। इस दौरान अरुण शर्मा, मगन शर्मा, सुधीर नेहरा, मुकुल भटनागर, प्रखर, हेमंत माथुर आदि मौजूद रहे।

जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। फिर भी परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed