फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body of a young man was found hanging from a tree in the field

Aligarh News: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Fri, 17 Jan 2025 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

पवन घर से चले गए थे। शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस शक के आधार पर पारिवारिक चाचा को पूछताछ के लिए थाने ले गई। अगली सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो एक पेड़ पर मफलर के सहारे पवन का शव लटका देखकर परिवार वालों को खबर दी।

विज्ञापन
body of a young man was found hanging from a tree in the field
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयगढ़ के गांव दिहोली में एक युवक का खेत में पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। परिजन हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गांव दिहौली निवासी पवन (36) पुत्र देवीचरण 16 जनवरी की शाम घर से चले गए थे। शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। एक पारिवारिक चाचा के साथ उसका उठना-बैठना अधिक था, लेकिन उन्होंने भी परिजन को बताया कि 16 जनवरी की सुबह से पवन उनके पास नहीं आया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस शक के आधार पर पारिवारिक चाचा को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन

 
17 जनवरी की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो एक पेड़ पर मफलर के सहारे पवन का शव लटका देखकर परिवार वालों को खबर दी। इस पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई प्रदीप का कहना है कि साल भर पहले पवन का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इसमें वह हाथ-पैर से काफी घायल हुआ था। शरीर के कुछ हिस्से में पैरालाइसिस भी हो गया था। ऐसा व्यक्ति फंदे पर कैसे लटक सकता है? वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को रोता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस के अनुसार अभी परिवार से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed