फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Body elections: Nomination will be held under tight security, DM examines preparations

निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा में होंगे नामांकन, डीएम ने परखीं तैयारियां

Sat, 15 Apr 2023 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Nomination will be held under tight security, DM examines preparations
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नगर निगम चुनाव को लेकर 17 अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि 24 अप्रैल तक कलक्ट्रेट के निर्धारित विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन



डीएम ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि 17 से 24 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्रों का क्रय एवं उन्हें भर कर जमा करने की अवधि रहेगी। उन्होंने एडीएम सिटी को निर्देशित किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाएं। कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नवीन कलेक्ट्रेट, पुराने कलेक्ट्रेट परिसर एवं मुख्य गेट का भ्रमण कर निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





बजने लगी कंट्रोल रूम की घंटी
अलीगढ़। निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी, मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए रुपये देने, किसी तरह का प्रलोभन और उपहार या शराब बांटने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सीधे ही आमजन शिकायत दर्ज करा सकेंगें। इतना ही नहीं साक्ष्य के रूप में ऑडियो एवं वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट में एनआईसी भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और उनका प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed