फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boat sank in Ganges river in Aligarh

अलीगढ़: सांकरा-गुन्नौर में गंगा नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे, 17 लोग बचाए

Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Boat sank in Ganges river in Aligarh
अलीगढ़ में नाव हादसा - फोटो : अलीगढ़
अलीगढ़ के सांकरा व संभल जिले की गुन्नौर सीमा पर मंगलवार को गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नौका डूब गई। इससे नाविक समेत सभी 20 लोग नदी में डूब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गुन्नौर पुलिस ने 17 लोगों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया है, 
विज्ञापन


जबकि दो लोगों की देर शाम तक नदी के पानी में तलाश जारी थी। दादों और गुन्नौर पुलिस गोताखोरों के जरिए मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। उधर नाविक स्वयं से नदी पार कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना दादों के गांव अजवाइनढेर के मजरा नगला बधिया निवासी लाल सिंह पुत्र त्रिमल सिंह की बदायूं के जरीफ नगर थाना क्षेत्र के गांव सोन सिवारा में ससुराल है। उनके साले खुशीराम के बेटे के नामकरण संस्कार में लाल सिंह के परिवार के 14 सदस्य एक सप्ताह पहले सोन सिवारा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सभी लोग वहां से वापस लौट रहे थे। गुन्नौर सीमा पर गंगा नदी किनारे से सांकरा की ओर आने के लिए यह सभी नाव में सवार हो गए। पहली बार में नाव परिवार के पांच सदस्यों के अलावा अन्य लोगों को इस पार सांकरा (अलीगढ़) में उतारकर वापस चली गई इसके बाद दूसरी बार में लाल सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अन्य लोग भी नाव में सवार हो गए। 

जैसे ही नाव नदी में आगे बढ़ी तभी संतुलन बिगड़ने से नौका पानी में डूब गई। नाविक समेत सभी लोग नदी के पानी में डूब गए। गंगा स्नान कर रहे लोगों ने यह देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। 

इससे अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तैरना जानते थे और वह तैरकर कुछ देर बाद नदी के किनारे पहुंच गए, जबकि अन्य डूब गए। सूचना पर एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एसडीएम शिवकुमार, सीओ प्रशांत सिंह व दादों पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

उस पार से गुन्नौर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर डूबे लोगों को बाहर निकालकर गुन्नौर के अस्पताल भेजा। इन सभी की हालत नाजुक बताई गई है।

नौका पलटने से यह डूबे
लाल सिंह पुत्र त्रिमल सिंह, शिशुपाल पुत्र लाल सिंह, रामा देवी पत्नी लाल सिंह, प्रेमवती देवी पुत्री लाल सिंह, लाल सिंह के धेवते सुमित व प्रदीप, दामाद भीमसेन निवासी इतवारपुर सहावर एटा, लाल सिंह के परिवार की गंगा देवी पत्नी तोताराम, लक्ष्मी पुत्री तोताराम, खिलौनवती पत्नी महेंद्र पाल के अलावा अमित पुत्र सरदार सिंह व जय प्रकाश पुत्र रमेशचंद निवासी दादों, देवराज सिंह पुत्र लीलाधर सिंह, अजीत पुत्र सोरन सिंह, प्रियंका पत्नी अजीत निवासीगण उस्मानपुर बदायूं, मुकेश पुत्र बाबूराम, बाबूराम पुत्र लाखन सिंह निवासीगण नगला चोई बदायूं, विशाल पुत्र सोमेश, संजीव पुत्र तेजपाल निवासीगण खंडवा बदायूं व नाविक समेत 20 लोग। नाविक समसपुर गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने 17 लोगों को अस्पताल भेजा है। डूबे प्रदीप व अमित की नदी के पानी में तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed