फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   boarding the train, RAF ASI came between platform and train

Aligarh: ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच आया आरएएफ का एएसआई, फिर जो हुआ सब देखते रह गए

Mon, 30 Dec 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 09:31 PM IST
सार

कामाख्या स्पेशल ट्रेन दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही चलने को हुई तभी एसी कोच पर चढ़ने के दौरान आरएएफ के एएसआई बिंदा राय निवासी सैनिक कॉलोनी गोला रोड दानापुर, पटना ( बिहार ) प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच आ गए। किसी तरह गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोका गया। 

विज्ञापन
boarding the train, RAF ASI came between platform and train
आएएफ एएसआई आया प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर 29 दिसंबर देर रात कामाख्या स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए आरएएफ के एएसआई ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर दिल्ली से देर रात पहुंचीं कामाख्या स्पेशल ट्रेन दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही चलने को हुई तभी एसी कोच पर चढ़ने के दौरान आरएएफ के एएसआई बिंदा राय निवासी सैनिक कॉलोनी गोला रोड दानापुर, पटना ( बिहार ) प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच आ गए। किसी तरह गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोका गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हो जाने पर एएसआई को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बिंदा राय छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। हादसे की खबर पर आरएएफ के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी रात में ही जेएन मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। जहां देर रात एएसआई बिंदा राय ने दम तोड़ दिया । सोमवार को जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed