{"_id":"658e9a4d8e99593e330710d6","slug":"bloody-body-of-a-young-man-found-lying-on-the-unpaved-road-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला युवक का लहूलूहान शव, हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला युवक का लहूलूहान शव, हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Fri, 29 Dec 2023 03:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:37 PM IST
सार
नानऊ-छर्रा मार्ग से पहाड़ीपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से निकलने वाले ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखा। शव के पास खून पड़ा हुआ था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक के सिर पर वार किया गया हो।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद एकत्र भीड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के नानऊ-छर्रा मार्ग से पहाड़ीपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक का शव मिला। शव के पास खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नानऊ-छर्रा मार्ग से पहाड़ीपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से निकलने वाले ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखा। शव के पास खून पड़ा हुआ था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक के सिर पर वार किया गया हो। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के कपड़ों को खंगाला, तो युवक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी रुमामई थाना छर्रा के रुप में हुई है। बरला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।