Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blood shed in a land dispute sticks and sticks two women injured

Aligarh News: जमीनी विवाद में बहा खून, चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं घायल

Tue, 14 Feb 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा श्रीकृष्ण कुमार शर्मा
श्रीकृष्ण कुमार शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

जमीनी विवाद को लेकर अलीगढ़ के विजयगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Blood shed in a land dispute sticks and sticks two women injured
घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र के गांव सिंहपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मामले में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल भेजा है। 

विज्ञापन


सिंहपुर के रामप्रसाद पुत्र नौबत सिंह का राकेश पुत्र करन सिंह से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इनकी जमीनों की कई बार राजस्व विभाग के द्वारा नापतोल की गई। मंगलवार की सुबह रामप्रसाद पुत्र नौबत सिंह विवाद वाले खेत में पानी लगा रहा था, दूसरे पक्ष राकेश ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। राकेश के पुत्र योगेश ने पुलिस को सूचना दी कि रामप्रसाद विवाद वाले खेत में पानी लगा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में पानी लगाने से  रोक दिया।
विज्ञापन


 जब पुलिस वापस चली गई, तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से प्रहार होने लगा। जिसमें एक पक्ष से अंगूरी पत्नी रामप्रसाद और दूसरे पक्ष से युवती नीशू पुत्री राकेश लाठी-डंडों से घायल हो गईं। अंगूरी के नाक से और नीशू के हाथ से काफी खून बह रहा था। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस दोनों पक्षों से रामेश्वर पुत्र करन सिंह, महीपाल पुत्र नौबत सिंह को थाने ले जाक दोनों पर दकार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 3 बजे युवती विमलेश पुत्री रामेश्वर दौड़ती हुई थाने आई। उसने बताया कि घर पर पशुओं के लिए सानी लगा रही थी, तभी वीर सिंह, मुरारी, ज्ञान सिंह व परिवार की महिलाएं घर आकर गाली गलौज करने लगे। जैसे-तैसे महिला अपनी जान बचाकर दौड़ती हुई आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed