{"_id":"5ee6310c8ebc3e42f1001cd9","slug":"blood-donation-increases-as-the-temperature-rises-during-the-corona-epidemic-city-office-news-ali236103566","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोरोना की दहशत के बीच जैसे-जैसे चढ़ा तापमान, वैसे-वैसे बढ़ता गया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोरोना की दहशत के बीच जैसे-जैसे चढ़ा तापमान, वैसे-वैसे बढ़ता गया रक्तदान
विज्ञापन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपेथिक औषिधि का वितरण करते डॉ. डीके वर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन, मलखान सिंह जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित इस शिविर में 68 रक्तदानियों ने महादान किया। शिविर में कुल 68 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिससे 272 लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। भीषण गर्मी और महामारी के कारण पैदा हुए विपरीत हालात में भी रक्तदान करने वालों का उत्साह कम नहीं हुआ।
शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डा. बीपी सिंह ने कहा कि जब वह मेरठ में थे, तब से अमर उजाला के रक्तदान शिविर में शामिल हो रहे हैं। महामारी के समय अमर उजाला की इस पहल का महत्व और बढ़ जाता है। एसीएमओ डा. अनुपम भास्कर ने कहा कि अमर उजाला पिछले 15 वर्षों से यह रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। जो समाज के प्रति समर्पित होने का प्रतीक है। विधायक संजीव राजा ने कहा कि इस बार महामारी के दौर में चुनौती और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विधायक अनिल पाराशर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि सिंह ने परिवार सहित स्वयं रक्तदान करके मिसाल पेश की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। रक्तदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान की बारी आई। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा.राम किशन, जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेन्द्र वार्ष्णेय चीफ, राजीव लीडर, ज्ञानेंद्र मिश्रा, बदन सिंह, अजय सिंह, पूजा सिंह, संगीता सिंह, धर्म समाज महाविद्यालय कला विभाग की प्रभारी डा. सुनीता गुप्ता और उनके विभाग की छात्राएं आदि का सहयोग रहा।
इसके अलावा शहर की विभिन्न संस्थाओं ने भी सहयोग किया। इनमें भारतीय जीवन बीमा निगम, बदन सिंह के नेतृत्व में हेल्प यू सोसाइटी, सत्य मन मानव सेवा समिति गभाना, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति, महेश्वरी सेल्स ब्राह्मण पुरी, हैंड फॉर हेल्प , उड़ान सोसाइटी, सलमानी एकता मंच आदि शामिल हैं। आयोजन में ब्लड बैंक के स्टाफ का भी सहयोग रहा है, इसमें डॉ अनुराग कुमार राजवंशी, यतींद्र सिंह अरविंद कुमार, अक्षय कुमार, वीरपाल सिंह, शुभम सिंह, दीपेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि लता, मंजू, प्रीति गुप्ता, बंटी कुमार, निरंजन सिंह, आदित्य सिंह, आर्यन, नवीन कुमार, श्याम बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

रक्तदाता राहुल सिंह और पूजा सिंह को सम्मानित करते विधायक अनिल पाराशर। - फोटो : CITY OFFICE

रक्तदाताओं को सम्मानित करते विधायक अनिल पाराशर व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE

रक्तदान शिविर में रक्तदान करते विधायक अनिल पाराशर।- फोटो : CITY OFFICE

हैंड्स फोर हैल्प संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित करतीं शशी सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मिलते विधायक संजीव राजा व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE

हैंड्स फोर हैल्प संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित करते विधायक संजीव राजा।- फोटो : CITY OFFICE

रक्तदान शिविर को संबोधित करते विधायक संजीव राजा।- फोटो : CITY OFFICE