फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block Pramukh Election

ब्लाक प्रमुख चुनावः आज नाम वापसी पर जोर, कल मतदान

Fri, 09 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh Election
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। हालांकि, जिले में अब तक आठ ब्लॉकों पर निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर साफ है और चार पर चुनाव होने के संकेत हैं। मगर, अभी आज शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है। इसे लेकर इन चारों ब्लॉकों पर नाम वापसी के प्रयास अभी से शुरू हो गए हैं। सुलह-समझौते से लेकर अन्य तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अगर नाम वापसी में सफलता नहीं मिली तो चारों ब्लॉकों पर शनिवार को मतदान होगा। चुनाव परिणाम जिला मुख्यालय से जारी किए जाएंगे। इधर, बृहस्पतिवार को सभी 12 ब्लॉकों पर कुल 20 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से सिर्फ एक नामांकन टप्पल में जांच में खारिज किया गया है।
विज्ञापन

दो ब्लॉकों पर नामांकन में ये लगे आरोप
जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया हुई। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। टप्पल में प्रमोद का जो नामांकन पत्र खारिज हुआ, उसमें अनुमोदक धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रमोद ने उनको धोखे में रखकर हस्ताक्षर करा लिए हैं। इस पर एआरओ/एसडीएम अंजनी सिंह ने प्रमोद का नामांकन खारिज कर दिया। इधर, अतरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहरी सिंह की पत्नी राजेश्वरी भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल किया तो निर्दलीय उम्मीदवार ममता ने आरोप लगाया कि राजेश्वरी का वोटिंग लिस्ट में दो जगह नाम है। हालांकि, चार बजे तक लिखित शिकायत का समय दिया गया था। मगर, वह शिकायत नहीं कर सकीं। इसके चलते दोनों का नामांकन स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

पढ़ी लिखी युवा ने किया धनीपुर में नामांकन
धनीपुर ब्लॉक के प्रमुख पद की उम्मीदवार भाजपा समर्थित पूजा दिवाकर ने पर्चा दाखिल किया। युवा व शिक्षित पूजा का नामांकन कराने भाजपा के विधायक अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता शल्यराज सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि पहुंचे। यहां पूजा के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इसलिए इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले के सात ब्लॉकों पर सिर्फ एक-एक नामांकन आने से वहां प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हैं। पांच ब्लॉकों पर एक से अधिक नाम हैं। अगर शुक्रवार को नाम वापस नहीं हुए तो वहां चुनाव होगा। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
ये हैं आमने-सामने वाले ब्लाकों की सियासी तस्वीर
अकराबाद ब्लॉक से भाजपा के युवा नेता राहुल सिंह व उनकी पत्नी रिचा ने निर्दल पर्चा भरा है, जबकि सपा से भाजपा के बागी अनुज प्रताप सिंह हैं। अतरौली में मंत्री संदीप सिंह के करीबी निवर्तमान प्रमुख केहरी सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी व निर्दलीय ममता आमने सामने हैं। इगलास में भाजपा से वरिष्ठ नेता अरुण फौजी की रिश्तेदार भगवान देवी व सपा से स्नेहलता में टक्कर है। इसी तरह गंगीरी से कई बार से प्रमुखी चला रहे निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सपा नेता महेश यादव की करीबी वीरवती देवी सपा से मैदान में हैं और उनके सामने भाजपा से नया चेहरा राकेश यादव का है। एक निर्दलीय भी मैदान में है।

ये है निर्विरोध निर्वाचन वाले ब्लॉकों की सियासी तस्वीर
गोंडा ब्लॉक से भाजपा नेताओं के करीबी व ठेकेदार नरेंद्र चौधरी भाजपा से मैदान में हैं। चंडौस से बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के रिश्तेदार ठा. रेशमपाल सिंह की पत्नी सीमा सिंह चुनाव समर्थित प्रत्याशी हैं। जवां से बरौली विधायक के करीबी हरेंद्र सिंह हैं। टप्पल से सांसद के करीबी भाजपा के ऋषिपाल की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पत्नी बीना देवी अकेली दावेदार हैं। धनीपुर में भाजपा नेता ठा.भूपेंद्र सिंह के करीबी की बेटी पूजा दिवाकर दावेदार है। बिजौली से एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के करीबी उमेश यादव भाजपा से मैदान में हैं। लोधा से बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह के करीबी एडवोकेट हरेंद्र सिंह की पत्नी गुंजन भाजपा से मैदान में हैं। हालांकि यहां खुद हरेंद्र ने भी दूसरे सेट में नामांकन किया है। खैर में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की पुत्रवधु निर्दल सौम्या गौड़ अकेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed