फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   block Aligarh-Palwal Highway announcement made police arrived

Aligarh: महापंचायत में नहीं पहुंचे अधिकारी, तो कर दिया अलीगढ़-पलवल हाईवे जाम करने का ऐलान, फिर हुआ यह

Tue, 19 Dec 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 09:42 PM IST
सार

अलीगढ़ के टप्पल में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का स्थापना दिवस व महापंचायत थे। वहां पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, तो  राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री आग बबूला हो गए। अलीगढ़-पलवल हाईवे जाम करने को कह दिया, तो पुलिस वहां पर पहुंच गई।

विज्ञापन
block Aligarh-Palwal Highway announcement made police arrived
महापंचायत के दौरान किसान मजदूरों को समबोधित करते राकिमयु राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक परिसर में 19 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का तीसरा स्थापना दिवस व महापंचायत का आयोजन किया गया। सुबह 11 से दोपहर ढाई बजे तक चले इस कार्यक्रम की पूर्व सूचना देने के बावजूद भी जब कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार अत्री आग बबूला हो गए। उन्होंने किसान मजदूरों से अलीगढ़-पलवल हाईवे जाम करने को कह दिया। हाईवे जाम करने की सूचना पर आनन फानन में क्षेत्राधिकारी खैर राजीव द्विवेदी, थाना प्रभारी टप्पल पंकज कुमार मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे। अक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत किया और उनका ज्ञापन लिया। 

विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता चौ. चेतराम सिंह व संचालन चौ. राजेश कुमार अत्री ने की। ब्लॉक प्रमुख पति चौ. ऋषिपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार अत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर संगठन का स्थापना दिवस मनाया। अत्री ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। अगर कोई अधिकारी उनका अपमान करेगा या अनदेखी करेगा तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिससे एकजुटता के साथ किसान मजदूरों की समस्याओं का निदान कराया जा सके। दूर दराज से आए कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, योगेंद्र फौजी, चौ. वीरेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


ज्ञापन में ये रहीं प्रमुख मांगे 
फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबबेल को बारह घंटे बिना कटौती बिजली दी जाए। निराश्रित गोवंश, नीलगाय को गोशाला या अभ्यारण वन में विस्थापित किया जाए। कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाये। किसान मजदूरों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए। बच्चों को स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा दी जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजवीर सिंह नरवाल, जितेंद्र शर्मा, चौधरी विमल, इस्लाम सैफी, ताराचंद शर्मा, सत्यपाल सिंह, डॉ. असलम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, योगेंद्र फौजी, जाकिर खान, रईस कुरैशी, किशनपाल, धन्ना सेठ, लेखराज, नेत्रपाल, रियाज मोहम्मद, चौ. दरियाव सिंह, चौ. सुबोध, सुभान नजमुद्दीन, जल्लो, ओमप्रकाश, चौ. वीरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed