{"_id":"5cdc8034bdec22076f510f55","slug":"blast-in-oxygen-factory-worker-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में सिलिंडर फटने से धमाका, कर्मचारी के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में सिलिंडर फटने से धमाका, कर्मचारी के उड़े चीथड़े
Thu, 16 May 2019 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 May 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
सिलेंड ब्लास्ट
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी बीएम इंडस्ट्रीज में बुधवार शाम ऑक्सीजन रीफिल करने के दौरान सिलिंडर फटने से हुए धमाके में मजदूर के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी के कमरे की 30 फुट ऊंची छत भी उड़ गई। हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी मची, मगर फैक्टरी प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा।
विज्ञापन
परसाखेड़ा क्षेत्र के रोड नंबर तीन स्थित बीएम इंडस्ट्रीज में ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए जाते हैं। बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गैस भरने के दौरान एक ऑक्सीजन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
उसकी चपेट में आए फैक्टरी कर्मचारी शैलेंद्र पांडे (27) के शरीर के चीथड़े उड़ गए। गोदाम की 30 फुट ऊंची टिन की छत भी उड़ गई। शैलेंद्र शाहजहांपुर शहर की रेती नई बस्ती के निवासी थे और अब नदोसी गांव में रहते थे। उनके शरीर के अंग फैक्टरी परिसर में जगह-जगह पड़े हुए थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उस समय फैक्टरी मालिक नितिन खंडेलवाल वहीं थे लेकिन हादसे के बाद फैक्टरी बंद कर निकल गए। मामला दबाने में जुटे प्रबंधन ने काफी देर तक किसी को अंदर नहीं जाने दिया। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह मौके पर पहुंचे और तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं नितिन खंडेलवाल ने खुद को शहर से बाहर बताकर घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी