{"_id":"6665dfb85a4f71485a00429c","slug":"blackmailing-in-rape-case-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आरटीआई कार्यकर्ता ने किया खुलासा, दुष्कर्म के मुकदमे में हो रही ब्लैकमेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आरटीआई कार्यकर्ता ने किया खुलासा, दुष्कर्म के मुकदमे में हो रही ब्लैकमेलिंग
Sun, 09 Jun 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:30 PM IST
सार
प्रेसवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें निर्दोष को सजा हुई। बाद में वह शीर्ष न्यायालय से बरी हुआ।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता सौरभ भारद्वाज और अंशुल भारद्वाज पत्रकार वार्ता करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली के आरटीआई कार्यकर्ता और स्वराज समिति के सचिव सौरभ भारद्वाज ने खुद पर दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में पिछले काफी समय से ब्लैकमेलिंग होने का आरोप लगाया है। इसके साक्ष्य पेश करते हुए 9 जून को इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। कहा कि ये सभी साक्ष्य कोर्ट में भी अपनी ओर से पेश किए गए हैं और अपने बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 जून को इस संबंध में प्रेसवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें निर्दोष को सजा हुई। बाद में वह शीर्ष न्यायालय से बरी हुआ। इसी तरह उन पर व उनके साथी अंशुल भारद्वाज पर 2020 में अतरौली में एक पीछा करने का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें घटना पांच छह वर्ष पुरानी बताई। उसके बाद से ही ब्लैकमेल करने वाले लोग संपर्क करने लगे। रुपयों सहित चार अलग अलग मांग रखीं। बात न मानने पर उसी मुकदमे में दुष्कर्म का आरोप लगवाकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
उसी आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी। पुलिस ने हमारी एक नहीं सुनी। मगर उसके बाद से अब तक लगातार सौरभ ने इतने साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिनमें रिकार्डिंग, ऑडियो-वीडियो दोनों शामिल हैं। जिनमें मुकदमा खत्म करने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। ये सभी साक्ष्य कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं।