फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Black fungus was not found in the lab of medical college

मेडिकल कॉलेज की लैब में नहीं मिला ब्लैक फंगस

Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Black fungus was not found in the lab of medical college
जिले में पैर पसार चुके ब्लैक फंगस को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब की सघन जांच की गई, जिसे ब्लैक फंगस से मुक्त पाया गया। कर्मचारियों और स्टाफ के लोगों को इससे बचाव के संबंध में निर्देशित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में इसकी जांच और उपचार की पूरी सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि ब्लैक फंगस के मामले अलीगढ़ में भी सामने आने लगे हैं। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज में विशेष सावधानी बरती जा रही है। ब्लैक फंगस का मुख्य स्रोत मरीज को ऑक्सीजन देते समय इस्तेमाल किए जाने वाला पानी है।
विज्ञापन

जब मरीज को ऑक्सीजन दी जाती है, तब उस ऑक्सीजन में नमी बनाए रखने के लिए एक पोर्ट में पानी भरा जाता है। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि उसमें केवल रिवर्स ऑस्मोसिस का पानी भरा जाए। लेकिन कुछ जगह वहां के स्टाफ की लापरवाही के चलते साधारण पानी भर दिया जाता है, जिसमें कई केमिकल और ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे ब्लैक फंगस पनपती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर सिद्दीकी ने बताया कि ब्लैक फंगस की आशंका के चलते मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब में सघनता से जांच कराई गई, क्योंकि सभी सैंपल यहां इकट्ठा किए जाते हैं। राहत की बात है कि यहां पर ब्लैक फंगस नहीं मिला।

- ब्लैक फंगस के मामले अलीगढ़ में पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद हम बेहद सतर्क हो गए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में अभी तक किसी भी मरीज में ब्लैक फंगस के कोई लक्षण नहीं पाए गए। बाहर से भी नया मामला ब्लैक फंगस का मेडिकल कॉलेज में नहीं आया है। - प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, प्रिंसिपल, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed