फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Black business of adulterated cheese exposed in Aligarh

Aligarh: मिलावटी पनीर के काले कारोबार का खुलासा, 6500 किलो माल पकड़ा, दो डेयरियों के लाइसेंस रद्द

Thu, 23 Jan 2025 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

छापा मारकर पनीर तैयार करने के लिए बनाया 6500 किलो घोल पकड़ा है। मौके से 640 किलो सोयाबीन दाल, 50 किलो मिल्क पाउडर भी बरामद किया है। यहां से लिए गए 13 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Black business of adulterated cheese exposed in Aligarh
पिसावा के सहजपुरा में मिलावटी पनीर और पनीर बनाने के समान को नष्ट करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 22 जनवरी को सफेद पनीर के काले कारोबार का खुलासा हुआ है। सोयाबीन दाल के घोल में मिल्क पाउडर और केमिकल का इस्तेमाल करके यह मिलावटी पनीर बनाया जा रहा था। इसे सहालग के सीजन में दिल्ली और आस-पास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर पनीर तैयार करने के लिए बनाया 6500 किलो घोल पकड़ा है। मौके से 640 किलो सोयाबीन दाल, 50 किलो मिल्क पाउडर भी बरामद किया है। आबिद डेयरी और खालिद डेयरी को सील करते हुए इनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं। यहां से लिए गए 13 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


22 जनवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहजपुरा की आबिद डेयरी पर छापा मारा। यहां पर ड्रमों में दूध जैसा ही कुछ मिश्रण भरा हुआ था। एक ड्रम में 2300 लीटर और दूसरे ड्रम में 2200 लीटर था। 52 किलो तैयार पनीर भी मौके पर पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने बताया कि ड्रमों में जो मिश्रण मिला है वह सोयाबीन दाल को पीसकर बनाया गया घोल था। इसमें मिल्क पाउडर का भी मिश्रण है। दूध जैसा सफेद बनाने को केमिकल भी इसमें डाला गया है। इस घोल को तत्काल नष्ट करा दिया गया है। 
विज्ञापन


यहां से दूध और घोल के चार सैंपल भरे गए। इसके बाद टीम सहजपुरा में ही खालिद डेयरी पर पहुंची। यहां पर सोयाबीन दाल के घोल, मिल्क पाउडर और केमिकल मिलाकर तैयार किया गया 500 किलो मिलावटी पनीर भी जब्त किया गया। यहीं पर 1500 किलो दाल और पाउडर मिल्क को मिलाकर बनाया गया घोल मिला है। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यहां से स्किम्ड मिल्क, पनीर, नकली दूध का घोल, सोयाबीन दाल के पांच सैंपल लिए गए। यहीं से विभाग ने 640 किलो सोयाबीन की दाल, दो बोरियों में 50 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में नकली पनीर बनाकर उसे शादियों के सीजन में खपाने की तैयारी की जा रही थी। सभी डेयरी से लिए 13 नमूने राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। - दीनानाथ यादव, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय

एटा चुंगी और गभाना से भी भरे नमूने

विभाग की टीम ने मिलावटी दूध और पनीर के शक में एटा चुंगी स्थित वीरेंद्र डेयरी से दूध और पनीर के दो सैंपल लिए। इसके अलावा गभाना की अक्षत माधव महागौरा डेयरी से सोयाबीन, पीला चना और मिल्क पाउडर के नमूने भरे गए।
मिलावटी पनीर
दूध से तैयार पनीर बताकर कर रहे थे बिक्री
सोयाबीन दाल को पीस कर उसमें पानी मिलाकर घोल तैयार करते थे। इस घोल में बेहद कम मात्रा में सिक्मड मिल्क पाउडर मिलाते थे। इस तैयार घोल का पीलापन काटने के लिए एक केमिकल का प्रयोग करते थे, जिससे सफेदी आ जाती थी। इस घोल से यह लोग पनीर तैयार कर देते थे, जो देखने में सफेद होता था।

कीमत में अंतर
यह पनीर बाजार में 180 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा था जबकि सही पनीर की कीमत 350 से 400 रुपये किलो है।

दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में आपूर्ति
इस पनीर को डेयरी संचालक, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में खपाते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नकली माल किन-किन जगहों पर कब-कब खपाया गया। इसके लिए वह इनके रजिस्टर आदि की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed