फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BKU Tikait group submitted memorandum regarding demands

Hathras: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं पर दिया ज्ञापन, ये रखी मांगें

Thu, 22 Feb 2024 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 22 Feb 2024 01:33 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें  एनएमपी को खत्म करने, खनिजों और धातुओं के खनन पर मौजूदा कानून में संशोधन करने, स्थानीय समुदायों विशेषकर आदिवासियों और किसानों के उत्थान के लिए कोयला खदानों सहित अन्य खदानों में लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
BKU Tikait group submitted memorandum regarding demands
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नीरज शर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखने, भोजन, दवा, कृषि इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाने, पेट्रोलियम उत्पाद और रसोई गैस से केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने वरिष्ठ नागरिक, महिला, दिव्यांग व्यक्तियों और खिलाड़ियों को रेलवे द्वारा कोविड के बहाने वापस ली गई रियायत बहाल करने, खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाने, सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी देने, नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने, सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने, वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) का कड़ाई से कार्यान्वयन करने, वन (संरक्षण) अधिनियम, 2023 और जैव-विविधता अधिनियम और नियमों में संशोधन वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने एनएमपी को खत्म करने, खनिजों और धातुओं के खनन पर मौजूदा कानून में संशोधन करने, स्थानीय समुदायों विशेषकर आदिवासियों और किसानों के उत्थान के लिए कोयला खदानों सहित अन्य खदानों में लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, ब्रजमोहन मदनावत, चौधरी भंवर सिंह, सत्यदेव पाठक, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed