फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BKU Harpal group workers staged a protest and submitted a memorandum.

Aligarh News: भाकियू हरपाल गुट कार्यकर्ताओं ने दिया धरना , ज्ञापन सौंपा

Sat, 16 Mar 2024 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
BKU Harpal group workers staged a protest and submitted a memorandum.
खंड विकास अ​धिकारी को ज्ञापन देते भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने ओंकार सिंह की अध्यक्षता व गुलवीर सिंह के संचालन में धरना हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने किसानों व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र यादव को सौंपा।
विज्ञापन




चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि निली नलकूपों पर मुफ्त बिजली बिल माफी का मापदंड हॉर्स पॉवर के स्थान पर किलोवॉट के हिसाब से किया जाना चाहिए। शासनादेश में उल्लेखित कई शर्ताें के कारण किसानों को छूट का शत प्रतिशत लाभ नहीं मिल सकेगा। 140 यूनिट प्रति किलोवॉट प्रतिमाह से अधिक बिजली खर्च होने पर छूट नहीं मिलेगी। हर माह की यूनिट पूरे साल के हिसाब में लगाई जाएं।
विज्ञापन



गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। गोरई अलीगढ बाया गोंडा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाए। गोंडा अलीगढ मार्ग सुधारा जाए। नलकूपों के कनेक्शन दिए जाएं। शनिवार को कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर वीरेंद्र सिंह, गुलवीर सिंह, ओंकार सिंह, राज सिंह, हरवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, चन्द्रशेखर आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed