{"_id":"620f9640260241213c2c23e2","slug":"bjym-protest-on-hijab-in-aligarh-submitted-memorandum-to-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद: अलीगढ़ में भाजयूमो का प्रदर्शन, बुर्का जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब विवाद: अलीगढ़ में भाजयूमो का प्रदर्शन, बुर्का जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका
Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
सार
भाजयूमो ने अलीगढ़ में शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांग से जुड़ा ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बाद देशभर में हिजाब विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसके समर्थन में उतर रहे हैं तो वहीं, कुछ इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ में भी विभिन्न संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब के विरोध में मोर्चा खोला।
विज्ञापन
शहर के सेंटर प्वाइंट अटल चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टीकाराम मंदिर से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब का विरोध किया। बुर्का, टोपी, हिजाब बंद करो के नारे भी लगाए। स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर पुलिस के रोकने पर नोकझोंक भी हुई। यहां एसीएम ने ज्ञापन लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी इकट्ठा हो गए। यहां वक्ताओं ने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है। जो किसी विशेष समुदाय के धार्मिक आधार पर संचालित होगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए हुए संविधान से चलेगा। इसके बाद सभी कूच करते हुए जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए। विरोध के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने बुर्का जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय पुलिसबल के साथ तैनात रहे। स्टेट बैंक तिराहे पर पूरे काफिले को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुलिस से नोकझोंक की। सभी लोग जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे। यहां पहुंचे एसीएम ने ज्ञापन लिया और सभी को मार्च खत्म करने का अनुरोध किया। एसीएम ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण को अमल में लाकर सख्त रुख के साथ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड लागू कराया जाएगा।