फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bjym protest on hijab in aligarh submitted memorandum to administration

हिजाब विवाद: अलीगढ़ में भाजयूमो का प्रदर्शन, बुर्का जलाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
सार

भाजयूमो ने अलीगढ़ में शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांग से जुड़ा ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।
 

विज्ञापन
bjym protest on hijab in aligarh submitted memorandum to administration
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के बाद देशभर में हिजाब विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसके समर्थन में उतर रहे हैं तो वहीं, कुछ इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ में भी विभिन्न संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब के विरोध में मोर्चा खोला।

विज्ञापन


शहर के सेंटर प्वाइंट अटल चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टीकाराम मंदिर से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब का विरोध किया। बुर्का, टोपी, हिजाब बंद करो के नारे भी लगाए। स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर पुलिस के रोकने पर नोकझोंक भी हुई। यहां एसीएम ने ज्ञापन लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट पर काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी इकट्ठा हो गए। यहां वक्ताओं ने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है। जो किसी विशेष समुदाय के धार्मिक आधार पर संचालित होगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए हुए संविधान से चलेगा। इसके बाद सभी कूच करते हुए जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए। विरोध के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने बुर्का जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय पुलिसबल के साथ तैनात रहे। स्टेट बैंक तिराहे पर पूरे काफिले को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुलिस से नोकझोंक की। सभी लोग जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे। यहां पहुंचे एसीएम ने ज्ञापन लिया और सभी को मार्च खत्म करने का अनुरोध किया। एसीएम ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण को अमल में लाकर सख्त रुख के साथ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed