फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP Workers created ruckus against Challan

विधायक बोले, पुलिसकर्मियों को एसएसपी सुधार लें, वरना...

Sun, 20 Sep 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP Workers created ruckus against Challan
शहर विधायक संजीव राजा और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत सीओ राघवेन्द्र सिंह से बात करते। - फोटो : CITY OFFICE
पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान के खिलाफ लगातार मुखर सत्ताधारी भाजपा ने शनिवार को बन्ना देवी थाने में जमकर हंगामा काटा। शुक्रवार रात मसूदाबाद चौराहे पर भाजपा के एक कार्यकर्ता को चेकिंग में रोकने और कागज न होने पर थाने ले जाकर पीटने के मुद्दे पर सुबह-सुबह भाजपाइयों ने बन्नादेवी थाना घेर लिया। शहर क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव राजा भी पहुंच गए। पुलिस विरोधी नारेबाजी भी हुई। वहीं, शहर विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों को एसएसपी सुधार लें, वरना भाजपा कार्यकर्ता पुलिस को सुधारने में सक्षम हैं। देर रात कप्तान ने सिपाही कमलेश को निलंबित कर दिया और चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, मामू भांजा निवासी तनिष्क मित्तल भाजपा के महावीरगंज मंडल में बूथ अध्यक्ष हैं और पढ़ाई भी कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम वे अपने दोस्त के पास ग्रुप स्टडी के लिए सारसौल जा रहे थे। इसी दौरान मसूदाबाद पर उनकी बाइक को दरोगा व एक सिपाही ने चेकिंग के लिए रोक लिया। कागज मांगे तो तनिष्क ने बताया कि कागज घर पर भूल आया हूं और अपना परिचय देकर बताया कि पढ़ने जा रहा हूं। मगर, दरोगा ने बात को अनसुना कर दिया। इस पर तनिष्क ने अपने मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा को फोन मिलाया। दरोगा ने उनसे फोन पर बात करने से इनकार कर दिया और तनिष्क को थाने ले जाने लगे। इस पर संजय ने एसएसआई बन्नादेवी को फोन लाइन पर लेकर दरोगा की बात करानी चाही तो दरोगा ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बात करने से मना कर दिया। इसके बाद तनिष्क को थाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां उससे अभद्रता की गई और मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

बाद में किसी तरह संजय शर्मा आदि के पहुंचने पर छोड़ा गया। सुबह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाई पहुंच गए और दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर लिया। भाजपा के शहर विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महामंत्री वैभव गौतम हर्षद हिंदू, विशाल देशभक्त आदि भाजपाई भी पहुंच गए। पुलिस विरोधी नारेबाजी की और हंगामा भी किया। सूचना पर सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेताओं व विधायक को समझाया और भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी उचित होगा वो कार्रवाई होगी। इसके बाद लिखित में तनिष्क ने शिकायत दी। तब जाकर वहां से भाजपाई हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सुधारने में भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं: संजीव राजा
अलीगढ़। इस घटनाक्रम के दौरान बन्नादेवी थाने पहुंचे शहर क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव राजा ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाने के कार्य करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता छात्र के साथ पुलिस ने जो बर्बरता की है, ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आज यहां से एसएसपी को चेतावनी है या तो वे अपने पुलिसकर्मियों को सुधार लें नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता पुलिस को सुधारने में सक्षम हैं।
अधिकारियों से मिले विधायक, पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई
शाम को विधायक संजीव राजा डीएमए एसएसपीए आईजी से मिले। उन्होंने वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगोंए पार्टी कार्यकर्ताओं संग हो रहे पुलिस व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने यह दलील दी कि अपराधी वारदात कर आराम से निकल जाता है। उसे किसी मोड़ पर पुलिस चेकिंग के दौरान नहीं रोक पाती और आम शहरी को कागज न होने पर इस तरह परेशान किया जाता है। इतना ही नहीं, जब कार्यकर्ता परिचय दे रहा है तो दरोगा अभद्र व्यवहार कर रहा है। दरोगा की वह ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई, जिसमें फोन पर बात करने के दौरान वह असंसदीय बात कर रहा है।

एक युवक द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने की शिकायत की गई है। इस मामले में खुद जांच कर रहा हूं। जांच में दोषी मिलने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राघवेंद्र सिंह, सीओ द्वितीय

 बन्नादेवी थाने को घेराव करते बीजेपी के कार्यकर्ता।

बन्नादेवी थाने को घेराव करते बीजेपी के कार्यकर्ता।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed