{"_id":"6196a0aead37e37da325b79a","slug":"bjp-will-take-out-four-rath-yatras-in-the-state-blueprint-ready-city-office-news-ali278492187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रदेश में चार रथ यात्राएं निकालेगी भाजपा, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रदेश में चार रथ यात्राएं निकालेगी भाजपा, खाका तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा प्रदेश में चार रथ यात्राएं निकालेगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। हालांकि, रथ यात्रा का नाम अभी तय होना बाकी है। पांच दिसंबर को मथुरा से रथ यात्रा निकलेगी, जो उसी दिन अलीगढ़ पहुंचेगी।
लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में 15 और 16 नवंबर को रथ यात्रा का खाका तैयार कर लिया गया है। यह यात्रा मथुरा, सहारनपुर, अयोध्या एवं शृंगेरी (मिर्जापुर) से निकाली जाएगी। मथुरा की यात्रा का प्रमुख एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं बाबूराम निषाद को बनाया गया है। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चारों यात्राओं में सबसे बड़ी यात्रा मथुरा से निकलेगी। ब्रज व बुंदेलखंड को कवर करते हुए 24-25 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। उसी दिन सभी रथ यात्राओं का समागम लखनऊ में होगा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी होता है।
उन्होंने बताया कि अभी रथ यात्रा का नाम फाइनल नहीं हुआ है। राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक में यात्रा का नाम तय किया जाएगा। चारों स्थान से प्रारंभ होने वाली यात्राओं के शुभारंभ पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि के रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में रथ यात्रा के पहुंचने की योजना है।
विज्ञापन
1990 में अडवाणी ने निकाली थी रथ यात्रा
अलीगढ़। वर्ष 1990 में लाल कृष्ण अडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी। उसके बाद भाजपा का उभार हुआ था। कुछ साल बाद मुरली मनोहर जोशी ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए एकता यात्रा निकाली थी। चुनाव के पहले रथ यात्रा निकालने के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनता से जुड़ाव के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में चुनावी हवा बनाने में भी मदद मिलेगी। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा। अभी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा भी चर्चा में है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों से पूछा कि यूपी में यात्रा निकलनी चाहिए या नहीं
अलीगढ़। रघुनाथ पैलेस में व्यापारी सम्मेलन में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने व्यापारियों से पूछा कि उत्तर प्रदेश में यात्रा निकलनी चाहिए या नहीं। व्यापारियों ने कहा कि निकलनी चाहिए। कहा कि इस यात्रा में अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ आदि शामिल होंगे। मंच से यह भी सूचना दी गई कि इस सिलसिले में जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की अभी बैठक होगी। बाद में रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद सतीश गौतम, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं बाबूराम निषाद ने बैठक कर यात्रा मार्ग एवं अन्य बातों पर विचार किया।