फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP will not know if all parties fight together: Malik

सभी दल मिलकर लड़ें तो भाजपा का पता नहीं चलेगा : मलिक

Mon, 03 Oct 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:10 AM IST
सार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसानों की कोख से पैदा होने वाले जितने भी राजनीतिक दल हैं, मिलकर लड़ेंगे तो भाजपा का पता नहीं लगेगा। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने पर वे किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। किसानों के बच्चे सेना में चले जाते थे, वहां भी केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना ला दी।मलिक ने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
BJP will not know if all parties fight together: Malik
किसान पंचायत को संबोधित करते मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक। संवाद - फोटो : IGLASS

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसानों की कोख से पैदा होने वाले जितने भी राजनीतिक दल हैं, मिलकर लड़ेंगे तो भाजपा का पता नहीं लगेगा। बीते दिनों आंदोलन करने वाले किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने पर वे किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का साथ देने की बात कही।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि जब तक एमएसपी कानून नहीं बनेगा, किसानों का हित नहीं हो सकता। किसानों की बात सरकार को माननी पड़ेगी। किसानों की लड़ाई के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। किसानों के बच्चे सेना में चले जाते थे, वहां भी केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना ला दी।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। जहां भी जरूरत होगी वहां किसानों के साथ मंच साझा करेंगे। यदि किसानों की लड़ाई की बात आती है तो राजनीतिक दल के साथ भी मंच साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में किसी की दौलत नहीं बढ़ी, सिर्फ अडानी की बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया लेकिन रोकने का भी काम नहीं किया। राहुल गांधी की पद यात्रा पर बोले कि सभी नेताओं को दिल्ली, लखनऊ से निकल कर पद यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के नाती व रालोद मुखिया जयंत चौधरी के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि उनके लिए जो भी संभव होगा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed