फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP will fight with rebels in civic elections

Aligarh News: निकाय चुनाव में बागियों से जूझेगी भाजपा, मनाने में लगे माननीय

Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में ही था। काफी माथापच्ची के बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार उतार दिए, लेकिन इससे पहले ही कई भाजपा नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशियोंं के रूप में नामांंकन कर दिया था।

विज्ञापन
BJP will fight with rebels in civic elections
भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी घोषित किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को आखिरकार बागियों से जूझना ही पड़ेगा। जिले के प्रभारी मंत्री ने बुधवार को कई बागियों के घर जाकर उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ नगर पंचायतों में उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हुई। इसमें मुख्य रूप से मुरसान नगर पंचायत है। वहां भाजपा प्रत्याशी के सामने पार्टी के बागी गिर्राज किशोर शर्मा ताल ठोकेंगे। इधर, कई सभासद प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यह भी बागी के रूप में खड़े हैं।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में ही था। काफी माथापच्ची के बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार उतार दिए, लेकिन इससे पहले ही कई भाजपा नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशियोंं के रूप में नामांंकन कर दिया था। इन प्रत्याशियों को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण उनके निवास तक गए थे। वह भाजपा नेता और मुरसान के निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गिर्राज किशोर शर्मा के यहां गए थे और उनसे पर्चा वापस लेने के लिए कहा था, लेकिन गिर्राज किशोर शर्मा ने नामांंकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


भाजपा ने वहां रजनेश कुशवाहा को मैदान में उतारा है। उम्मीद की जा रही थी कि गिर्राज किशोर शर्मा नाम वापस ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह कुछ वार्डों में भी भाजपा उम्मीदवारों के सामने उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में खड़े हैं। कुछ ने तो नाम वापस ले लिए, लेकिन कुछ ने नाम वापस नहीं लिए हैं। ऐसे में भाजपा को इस निकाय चुनाव में बागियों से जूझना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed