{"_id":"5d46f8a88ebc3e6c9c26bc73","slug":"bjp-state-president-swatantra-dev-singh-did-not-respond-to-unnao-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड पर बोलने से बचे स्वतंत्र देव, कहा- 'एक भी मंत्री या विधायक गरीब का शोषण नहीं कर सकते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड पर बोलने से बचे स्वतंत्र देव, कहा- 'एक भी मंत्री या विधायक गरीब का शोषण नहीं कर सकते'
Sun, 04 Aug 2019 08:54 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक भी मंत्री या विधायक गरीब का शोषण नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ उन्नाव बल्कि प्रदेश की सभी पीड़िता के साथ खड़े हैं।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्नाव कांड से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि पीड़िता ने निष्पक्ष जांच, गनर एवं गिरफ्तारी की मांग की थी।
सभी मांगे मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी। सीबीआई जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि गरीब के लिए सरकार है, गुंडों के लिए नहीं। हालांकि उन्नाव कांड से संबंधित अन्य सवालों का प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब नहीं दिया और पत्रकारों को नमस्कार कर चलते बने।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने मिशन कश्मीर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के संकल्प से कश्मीर में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है। गांव, गरीब एवं किसान को खुशहाल बनाने का संकल्प लिया गया है।

वहां पर आतंकवादियों की नहीं गांव, गरीब एवं किसानों का शासन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 लाख एवं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 50 सदस्य बनाने वाले नेता ही सक्रिय सदस्य होंगे।
सक्रिय सदस्यों को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 हजार विस्तारक निकाले गए हैं। सभी सी श्रेणी के बूथों पर लगाए गए हैं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ठाकुर रघुराज सिंह, मीना कुमारी, विधायक दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनूप प्रधान, चौधरी नत्थी सिंह, वीएस पॉल, राजीव शर्मा, सुशील मित्तल, गौरव शर्मा, अनिल सेंगर, प्रो. वीपी पांडेय, सीपी गुप्ता, मनीष राय, डॉ. निशित शर्मा आदि मौजूद थे।