{"_id":"601858d38ebc3e31e1759807","slug":"bjp-state-president-gave-a-message-of-cleanliness-city-office-news-ali255189871","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में पॉलिथीन चुनकर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में पॉलिथीन चुनकर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रामबाग की गलियों में पॉलिथीन चुनकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफाई कर सकते हैं तो हम अपने घर की सफाई क्यों नहीं कर सकते। सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, पार्षद अनिल तोमर एवं संदेश राज वाल्मीकि आदि के साथ पॉलिथीन, गुटखा के पाउच आदि चुनकर थैले में रखे। दिखावा करने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने डांट भी लगाई। प्रदेश अध्यक्ष का अभियान रामबाग की गली नंबर 8 एवं 6 तथा टेलिफोन कॉलोनी में चला। करीब एक घंटा रामबाग कॉलोनी में प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान स्थानीय पार्षद विजय तोमर के घर गए। बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष विकास लोधी, देवेंद्र चौधरी और नरेंद्र से बातचीत की।
और पॉलिथीन का बोरा लाना भूल गया कार्यकर्ता
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जमा किए गए पॉलिथीन एवं गुटके आदि के पैकेट को बोरे में रखा जा रहा था। अभियान के समापन पर कार्यकर्ता बोरे को लाना भूल गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता को भेज कर बोरे को मंगवाया और नगर निगम के हवाले करने का निर्देश दिया।
राजनीतिक चर्चा से दूर रहे प्रदेश अध्यक्ष
स्वच्छता अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा से प्रदेश अध्यक्ष दूर रहे। प्रेस के बार-बार आग्रह के बाद भी वह किसान आंदोलन एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बोलने से बचते रहे। उनका कहना था कि वह संगठन के कार्यक्रम के सिलसिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाते हैं स्वच्छता अभियान चलाते हैं। हमें अपने घर और मोहल्ले को साफ सुथरा रखना चाहिए।