फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's resolve is the nation and its development: Rishi Pal

भाजपा का संकल्प राष्ट्र और उसका विकास : ऋषिपाल

Thu, 07 Apr 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's resolve is the nation and its development: Rishi Pal
भाजपा के स्थापना दिवस पदयात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प राष्ट्र और उसका विकास है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह बुधवार को तरुण वैली में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तरुण वैली से पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल तक पद यात्रा निकाली। इससे पूर्व ध्वजारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम कर रही है। पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को एलडीडी स्क्रीन पर लाइव सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जयदीप गौड़, आशीष कुमार, गोपाल माहेश्वरी, श्यौराज सिंह, अन्नू आजाद, अनेकपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेश सिंह, अवध प्रकाश, आशा सिंह, हरेंद्र कालू आदि मौजूद थे।

मोदी ने किया दुनिया में देश का नाम रोशन : सारस्वत
भाजपा महानगर द्वारा ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। मिष्ठान वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी एवं चहुंमुखी विकास की सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। संपूर्ण समाज भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। आज बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, पूनम बजाज, यतेंद्र वाईके, सुधा सिंह, वैभव गौतम, दया शर्मा, सीमा गौतम, मंजू सैनी, कृष्णा गुप्ता, हिमांशु शर्मा, संजू बजाज, सुशील मित्तल, अमन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed