फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP removed Mandal President who was controversial with Jattari

Aligarh News: जट्टारी से विवादित मंडल अध्यक्ष को भाजपा ने हटाया, सत्यपाल सिंह अत्री को किया नियुक्त

Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
सार

लंगोटगढ़ी निवासी ओमप्रकाश सिंह लाला पर मंडल अध्यक्ष रहते हुए गांव की पंचायत घर की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के हेंडल से उठाया था। आरोपी मंडल अध्यक्ष के घर बुलडोजर चलाने की योगी सरकार से मांग की थी। इससे पहले कई बार मंडल अध्यक्ष पर सांसद, विधायक के नाम पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगे थे।

विज्ञापन
BJP removed Mandal President who was controversial with Jattari
पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ लाला - फोटो : संवाद

विस्तार

कई बार विवादों में रहे जट्टारी से भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ लाला को जिलाध्यक्ष ने हटा दिया है। साथ ही जट्टारी क्षेत्र के गांव नागल खुर्द निवासी सत्यपाल सिंह अत्री पुत्र कालीचरन सिंह को नया मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। टप्पल के मंडल अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह को यथावत रखा गया है।

विज्ञापन


लंगोटगढ़ी निवासी ओमप्रकाश सिंह लाला पर मंडल अध्यक्ष रहते हुए गांव की पंचायत घर की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के हेंडल से उठाया था। आरोपी मंडल अध्यक्ष के घर बुलडोजर चलाने की योगी सरकार से मांग की थी। इससे पहले कई बार मंडल अध्यक्ष पर सांसद, विधायक के नाम पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगे थे। वहीं सत्यपाल सिंह अत्री इससे पहले जट्टारी से मंडल महामंत्री थे।
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह अत्री ने कहा कि संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है, जिस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सत्यपाल सिंह अत्री को राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला, भाजपा नेता दिनेश वकील, बीनू प्रधान, यादवेन्द्र सिंह प्रधान, हरिशंकर गौड, मनोज प्रधान, अजीत सिंह अत्री, अजय शर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि जिले में 27 मंडल अध्यक्ष हैं। दस सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारियां दी गई। है। उम्मीद है सभी कार्यकर्ता मिलकर जनता के बीच जाएंगे और फिर से 2024 में मोदी सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed