फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP rebel RLD looking into the future

भाजपा के बागी रालोद में तलाश रहे भविष्य

Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बागी नेता रालोद का दामन थाम सकते हैं। रालोद को भी ठाकुर दलवीर सिंह का खेल बिगाड़कर बरौली पर कब्जा जमाए रखने वाले मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। इसके लिए रालोद के बड़े नेता बरौली से टिकट की दावेदारी ठोकने वाले नीरज शर्मा समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। गुपचुप बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन

चुनाव के ठीक पहले रालोद के बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह पाला बदलकर भाजपा से चुनाव मैदान में ताल ठोकने की तैयारी में हैं। इससे रालोद को तो तेज झटका लगा ही है। बरौली से टिकट की दावेदारी करने वाले करीब एक दर्जन भाजपा नेता भी चारो खाने चित हो गये हैं। यही कारण है कि दलवीर सिंह के आगमन के बाद से ही विरोध का झंडा लेकर धूम रहे हैं।
विज्ञापन

 भाजपा द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन विरोध कर रहे नेताओं को आशंका है कि टिकट अंतत: दलवीर को ही मिलेगी। भाजपा के कुछ दावेदार तो दूसरे दलों में भी अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। वहीं रालोद के बड़े नेता भी ठाकुर दलवीर सिंह को बेवफाई का मजा उन्हीं के स्टाइल में चुकाना चाहते हैं। भरोसेमंद सूत्रों पर विश्वास करें तो भाजपा के दावेदार नीरज शर्मा रालोद नेताओं के संपर्क में हैं। इसके अतिरिक्त दो अन्य नेताओं से भी गुपचुप तरीके से रालोद से बातचीत चलने की चर्चा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नीरज शर्मा कहते हैं कि वह वर्षों से भाजपा के सिपाही हैं और रहेंगे, लेकिन दलवीर सिंह को पार्टी में लेने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि रालोद के कुछ नेताओं ने उनसे बातचीत की है। रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी कल्यान सिंह का कहना है कि बरौली से पार्टी मजबूत प्रत्याशी उतारना चाहती है। भाजपा के कई नेता पार्टी के संपर्क में हैं। वक्त आने पर उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed