{"_id":"5d1a5ff68ebc3e3cea00e24a","slug":"bjp-leader-son-death-by-electricity-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता अरविंद चौहान के इकलौते बेटे की करंट से मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता अरविंद चौहान के इकलौते बेटे की करंट से मौत, परिवार में पसरा मातम
Tue, 02 Jul 2019 05:31 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के रघुवीर पुरी मंडल के मीडिया और वार्ड-20 के सेक्टर प्रभारी अरविंद चौहान के इकलौते नाबालिग बेटे की करंट से मौत हो गई। किशोर को पानी की मोटर पंप चालू करने के दौरान स्विच में प्लग लगाते समय करंट आ गया। परिजन उसे अचेत हालत में मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बन्नादेवी इलाके की न्यू राजेंद्र नगर कालोनी निवासी भाजपा नेता अरविंद चौहान का 14 वर्षीय बेटा शरद चौहान उर्फ कुनाल सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा रोड में 9वीं कक्षा का छात्र था। वाकये के अनुसार रविवार रात को दस बजे करीब घर की छत पर रखी पानी की टंकी में पानी खत्म हो गया था। टंकी को भरने के लिए शरद चौहान पानी की मोटर चालू करने गया। पंप के प्लग को बिजली के स्विच बोर्ड में लगाते समय उसके शरीर में करंट दौड़ गया। करंट दौड़ने से किशोर की चीखें निकल गईं।
विज्ञापन
चीख सून परिवार के लोग पहुंचे तो बेटे की हालत देख घबरा गए। उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। भाजपा नेता वैभव गौतम के अनुसार जिला अस्पताल से शरद को जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अरविंद चौहान के पास एक बेटा और दो बेटियां हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन